Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पानी के अवैध कारोबार पर एक्शन मोड में नगर निगम : बिना अनुमति के वाटर बॉटलिंग प्लांट चलाने वालों की अब खैर नही, लगेगा जुर्माना, प्लांट भी हाेगा सील

0 396

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी के करीब हर मुहल्ले में नगर निगम की बगैर अनुमति वाटर बॉटलिंग प्लांट चल रहे हैं। प्लांट संचालक अवैध रूप से लगाकर भू-गर्भ जल का दोहनकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही शहर में संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम की नींद खुली है। प्लांट संचालकों पर जुर्माना लगाने और प्लांट सील करने का निर्णय लिया गया है।

निगम प्रशासक अमित कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 23 बॉटलिंग प्लांट के संचालकों को नोटिस दिए गए। इनसे तीन दिनों के अंदर प्लांट लगाने से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। यदि ये कागजात नहीं दिखा सके तो इनपर जुर्माना लगाने के साथ ही इनके प्लांट को भी सील कर दिया जाएगा। जांच के दौरान सबसे अधिक प्लांट मधुकम क्षेत्र में मिले हैं। पहाड़ी मंदिर से मधुकम तक 11 प्लांट चल रहे हैं। इसके बाद बरियातू व हरिहर सिंह रोड में भी अधिक प्लांट लगे हुए हैं।

- Advertisement -

Delhi Jal Board started Mineral water plant 9000 bottles filling capacity clean and pure water for delhiites ann | Delhi Jal Board: गंगा के पानी से बुझेगी दिल्ली में हजारों लोगों की

शहर में अवैध रूप से चल रहे 500 से अधिक वाटर बॉटलिंग प्लांट

नगर निगम के 53 वार्डों में 500 से अधिक वाटर बॉटलिंग प्लांट लगाकर पानी बेचने का धंधा चल रहा है। लेकिन, इनमें से किसी ने निगम से प्लांट लगाने की अनुमति नहीं ली है। करीब-करीब हर मुहल्ले में प्लांट खुले हुए हैं। एक प्लांट में कम से कम दो से तीन बोरवेल हैं। बोरवेल कराने के लिए भी परमिशन नहीं लिए गए हैं। कई लोगों ने प्लांट लगाने के लिए डीप बोरवेल भी करा रखा है। निगम प्रशासक ने ऐसे सभी प्लांटों की जांच करने का निर्देश दिया है।

Water Bottling Plant - Miniral Water Bottling Plant Manufacturer from Lucknow

इन्हें दी गई है 3 दिनों की मोहलत

  • हर गली-मुहल्ले में अवैध रूप से चल रहे वाटर बॉटलिंग प्लांट
  • प्लांट संचालक 10 से 20 रुपए में 20 लीटर मिनरल वाटर बेचते हैं
  • करण उरांव: जयप्रकाश नगर, पहाड़ी टोला
  • बाबा जल: जयप्रकाश नगर, पहाड़ी टोला अकलू साव, न्यू मधुकम
  • अमित कुमार वर्मा: न्यू मधुकम रोड नं- 8
  • सुभी सिन्हा: न्यू मधुकम
  • रामजी शाह: साईं विहार कॉलोनी
  • संगीता देवी: न्यू मधुकम रोड नंबर-5
  • मधु शुद्ध जल: न्यू मधुकम रोड नंबर-5
  • कृष्ण स्टोर: न्यू मधुकम रोड नंबर-5
  • राहुल कुमार जायसवाल: जयप्रकाश नगर रोहन महतो, मधुकम
  • गंगाजल धारा केंद्र: डॉ. एसएन यादव गली
  • मधुपुष्प पेय जल: अन्नपूर्णा चौक
  • संजू शुद्ध जल: लोअर वर्द्धमान कंपाउंड
  • शिवगंगा धारा: लोअर वर्द्धमान कंपाउंड, संतोष कुमार झा, रामप्यारी हॉस्पिटल के सामने
  • मनीष जल: मंडा बागीचा, हरिहर सिंह रोड
  • मुंडा आरओ फिल्टर: हरिहर सिंह रोड
  • अस्मित आरओ फिल्टर: कुसुम विहार आरव आरओ वाटर, दिव्य पथ मोरहाबादी
  • बृजनंदन सिन्हा: करमटोली चौक
  • विष्णु: करमटोली चौक।

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309