Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

15 हजार की सैलरी पाने वाला नौकर निकला करोड़पति : मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर जहांगीर के घर में ED की रेड,  30 करोड़ बरामद, ED भी हुई हैरान

0 548

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है. ईडी का मानना है कि यह काली कमाई का हिस्सा है.

वहीं इसी मामले में एक और ठिकाने से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. इस तरह अब तक कुल बरामदगी (30+3) 33 करोड़ रुपये हो गई है.

- Advertisement -

इस मामले में कुल 6 जगहों पर छापेमारी हो रही है

https://youtu.be/8jYZvctvudU?feature=shared

लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने छापेमारी कर भारी नकदी जब्त की है. बताया जा रहा है कि ईडी ने यह बरामदगी झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से की है. नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई जा रही हैं. अनुमान है कि बरामद की गई नकदी 20 से 30 करोड़ रुपये है.

नोटों का अंबार : मंत्री आलमगीर आलम के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का अंबार, ED के छापे में 30 करोड़ कैश मिलने का अनुमान - The Johar Times

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखण्ड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय एजेंसी राँची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम मामले में झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। नोटो की गड्डियों का ढेर लगा हुआ है, जिसे देखकर अधिकारी भी चकरा गए हैं, जिन्हें गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं।

ED raid in Jharkhand: मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर से ED को 20 से 30 करोड़ कैश बरामदईडी के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किस तरह से नोटों को रखा गया था। बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। अधिकारी घर का कोना-कोना छान रहे हैं।  ईडी ने करीब आधा दर्जन ठिकानों पर रेड डाली गई है।ED की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर भी हो रही है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। 

बीते साल फरवरी में एजेंसी ने वीरेंद्र राम से लंबी पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी ने 21 फरवरी 2023 को राँची जमशेदपुर और झारखण्ड, बिहार और दिल्ली के कुछ अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे पकड़ा था। एजेंसी ने तमाम परिसरों से 30 लाख का कैश, 1.5 करोड़ रुपए के गहने, कई करोड़ की 8 लग्जरी कारें और एसयूवी, मेट्रो और अन्य शहरों में फ्लैट व बंगले जब्त किए थे।

Report By :- SANJANA SINGH,NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309