Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ब्रेकअप लिस्ट : गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो बॉयफ्रेंड ने मांगा पाई-पाई का हिसाब, थमा दिया 7 लाख का बिल

0 430

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Man asks Girlfriend to pay Break Up Bill: युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर डेटिंग के दौरान खर्च किए गए चिप्स और पानी तक का भी हिसाब मांग लिया और उसे 7 लाख रुपये का बिल थमा दिया। दरअसल, इस युवक की गर्लफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद युवक ने ‘ब्रेकअप लिस्ट’ बनाकर लड़की के ऊपर खर्च किए गए एक-एक रुपये को मांग लिया।

  • गर्लफ्रेंड ने सालभर में कर लिया ब्रेकअप

- Advertisement -

  • बॉयफ्रेंड ने सारे खर्च का मांग लिया हिसाब
  • गर्लफ्रेंड को थमा दिया 7 लाख का बिल

Man asks Girlfriend to pay Break Up Bill: युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर डेटिंग के दौरान खर्च किए गए चिप्स और पानी तक का भी हिसाब मांग लिया और उसे 7 लाख रुपये का बिल थमा दिया। दरअसल, इस युवक की गर्लफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद युवक ने ‘ब्रेकअप लिस्ट’ बनाकर लड़की के ऊपर खर्च किए गए एक-एक रुपये को मांग लिया।

प्यार में लोग अपने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को बड़े से बड़ा तोहफा देने से पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन जब दोनों में ब्रेकअप होता है तो चीजें बहुत खराब हो जाती हैं। कई बार रिश्ता इतना खराब हो जाता है कि दोनों एक-दूसरे को दिए हुए तोहफे को भी गिनाने लगते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चीन के शंघाई में रहने वाले एक लड़के का ब्रेकअप हुआ तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से उसके ऊपर खर्च किए हुए पाई-पाई का हिसाब मांग लिया।

breakupचिप्स और पानी का मांगा हिसाब

आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन के इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर डेटिंग के दौरान खर्च किए गए चिप्स और पानी तक का भी हिसाब मांग लिया और उसे 7 लाख रुपये का बिल थमा दिया। दरअसल, इस युवक की गर्लफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद युवक ने ‘ब्रेकअप लिस्ट’ बनाकर लड़की के ऊपर खर्च किए गए एक-एक रुपये को मांग लिया। यहां तक कि लड़के ने लड़की से पानी की बोतल से लेकर चिप्स का भी पैसा मांगा है। इसे लेकर लड़के ने 3 पेज का पूरा बही-खाता बनाया है।

लड़का शंघाई का रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़का पिछले एक साल से एक लड़की को डेट कर रहा था। हालांकि एक साल में ही दोनों के बीच चीजें खराब होने लगीं और उन दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। इसके बाद लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद लड़के ने यह मजेदार कदम उठाया और कुल 3 पेज की कम्प्यूटराइज्ड ब्रेकअप लिस्ट तैयार की। इसमें लड़के ने रिलेशनशिप के दौरान खर्च किए गए हर दिन के पैसे का हिसाब लिखा और लड़की के पास भेज दिया।

मेरी अधूरी सी मोहब्बत | Breakup Sad Love Story in hindiमां की मौत पर किए मदद को भी किया शामिल

लड़के ने इसमें हर छोटे-मोट खर्च को शामिल किया। जैसे कि पानी की बोतल पर जितना खर्च किया, चिप्स पर जितना खर्च किया। कॉफी पर कितना खर्च किया और पेट्रोल पर कितना खर्च किया। इस लड़के की ब्रेकअप लिस्ट सुर्खियां बटोर रही है। सबसे मजेदार चीज है कि लड़के ने डिनर और लंच के खर्च को आधा लिखा है। यहां तक कि लड़की की मां के बीमार होने पर हॉस्पिटल पर किए गए खर्चे और उनकी मौत के बाद अंतिम संस्कार पर किए गए मदद का पैसा भी मांगा है।

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309