CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
डीपीएस स्कूल की छात्रा के स्कूल से लौट के बाद बस स्टॉप से अपहरण करने का लगाया आरोप
जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की छात्रा का अपहरण उसके घर के पास स्थित बस स्टॉप के पास से कर लिया गया, अपहरण का आरोप निवारणपुर निवासी वर्धन तथा उसके दोस्त मंटू पर लगाते हुए छात्र के पिता ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी स्कूल गई थी स्कूल से लौटने पर वह स्टॉपेज पर उतरी वहां वर्धन मौजूद था वर्धन उसे लेकर अपने दोस्त की मदद से कोलकाता भाग गया कोलकाता में मंटू का घर है !
- Advertisement -
वे लोग वही छुपे हुए थे जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन वहां गए लेकिन वे लोग वहां से कहीं और भाग गए, परिजनों ने प्राथमिकी में कहा है कि उन्हें जहां भी सूचना मिली अपनी बेटी की तलाश करने पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली छात्रा के परिजनों ने रांची पुलिस से छात्राए को जल्द से जल्द सही सलामत बरामद करने की गुहार लगाई है !
Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI