Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हुसैन खान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रांची शहर के कई इलाकों में की पदयात्रा, यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील

0 461

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में कई मुहल्ले में पदयात्रा निकाली गयी. कमेटी ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. पदयात्रा में भारतीय एकता कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. अकील उर रहमान ने बताया कि संविधान को बदलने वालों को सबक सिखाया जायेगा. वोट से चोट पहुंचायी जाएगी. कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना होगा.

देश में अमन शांति कायम हो इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना होगा

- Advertisement -

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने  कहा देश में अमन शांति कायम हो इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताना होगा. उन्हें भारी मतों से जीत दर्ज करानी है. बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए कांग्रेस का बटन दबाना होगा. देश विकास करे. देश से महंगाई खत्म हो. इसके लिए कांग्रेस को जिताना होगा. पदयात्रा में गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तौहीद, मोहम्मद इस्लाम, सचिव रामेश्वर राम, मनोज राम, मौलवी मोहम्मद अशरफ, विजय लकड़ा, एलिस कश्यप, मोहम्मद शफीक समेत अन्य शामिल थे.

यहां चला अभियान :

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ कांटाटोली, लालपुर, अरगोड़ा, हरमू, चर्च रोड, डंगरा टोली, गुदरी, कर्बला चौक, चर्च रोड, कोनका रोड, गुंगू टोली गोस्नर कंपाउंड आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

नजीर अली लेन, बलदेव सहाय लेंन, चर्च रोड, मिशन चौक, पत्थल कुदवा, पुरुलिया रोड, कांटाटोली, दर्जी मोहल्ला, बेलदार नगर, आयशा नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, रज़ा कॉलोनी, इदरीस कॉलोनी , लालपुर, आजाद बस्ती, कर्बला चौक, दर्जी मोहल्ला समेत अन्य़ स्थानों में पदयात्रा निकाली गयी.

धर्म-जाति से ऊपर उठ कर यशस्विनी सहाय को विजयी बनायें : हुसैन खान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी (कांग्रेस) यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील की. हुसैन खान ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के 53 वार्डों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि 2024 में भाजपा को रोकने के लिए यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करें. हुसैन खान ने राजधानी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा,दौरा कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान चलाकर यशस्विनी सहाय को वोट देने की अपील की. गांवों, मुहल्लों व पंचायतों में आयोजित बैठकों में धर्म जाति से ऊपर उठ कर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील की गयी. रांची में 25 मई को वोटिंग होगी.

कांग्रेस सरकार सबसे पहले खाली पड़े 30 लाख पदों में युवाओं को नौकरी देगी : हुसैन खान

हुसैन खान ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में देश के युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है. कांग्रेस की सरकार आयेगी तो युवाओं की समस्याओं को दूर किया जायेगा. कांग्रेस सरकार सबसे पहले खाली पड़े 30 लाख पदों में युवाओं को नौकरी देगी, साथ ही शिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना के तहत एक साल तक एक लाख रुपये दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के बारे में सोचती है. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि कांग्रेस को वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा की है. जिस कारण अमीर और अमीर हो गए और गरीबों का जीवन मुश्किल हो गया है. देश में चरम पर पहुंच गई महंगाई व बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री कभी भी बातें नहीं करते हैं, क्योंकि महंगाई कम होगी तो उनके पूंजीपति मित्रों की कमाई कम हो जायेगी. उन्होंने कहा कि देश से महंगाई, बेरोजगारी से मुक्ति और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजयी बनाकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।

Report By :- PALAK TIWARI / ANMAIKA PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309