Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एक्सट्रीम बार हत्याकांड: बाउंसरों ने दौड़ा दौड़ा कर नंगा कर पीटा था अभिषेक को, ego hurt होने की वजह से वो रायफल लाया और DJ को मार दी गोली

0 580

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

https://youtu.be/Pc_Ng76gFzY

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्स्ट्रीम स्पोर्टस बार एंड ग्रिल में रविवार की देर रात 1.18 बजे एक युवक संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की गोली मार हत्या कर दी गई। मृतक 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। हालांकि राँची पुलिस ने मामले में त्वररित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को हजारीबाग और गया पुलिस के सहयोग से गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की घटना के बाद पुुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के सेल सिटी स्थित आवास पर भी छापमारी की लेकिन वहां ताला बंद मिला।पुलिस ने ताला तोड़कर घर से 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड और एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी वाहनों के आरसी बुक सहित अन्य समान बरामद किया है। घटना के संबंध में वहां के कर्मियों व अन्य लोगो के माध्यम से जानकारी मिली है की रात 10.30 बजे अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ बार में आए।वहाँ अन्य कुछ ग्राहकों के साथ झगड़ा हो गया।उसके बाद बार के स्टाफ और बाउंसर ने सभी को बाहर जाने बोला उसके बाद फिर अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ आया। जिसके बाद बार में स्टाफ और बाउंसरों के साथ मारपीट हो गई।बाउंसरों ने अभिषेक सिंह को नंगा कर जमकर पीटा था।उसके कपड़े फट गए। उसे बार से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद ही अभिषेक सिंह बार से बाहर निकला। गुस्से में वह अपना हथियार लेकर करीब सवा एक बजे रात में फिर आया।इस बार डीजे संदीप को देखते ही उसने उसे गोली मार दी।मिली जानकारी के अनुसार संदीप ने भी बार में गाना बंद कर दिया था। इसलिए वह उससे भी गुस्सा था। उसने अपना गुस्सा उतारने के लिये बार में बाहर से कई राउंड फायरिंग की।मृतक सन्दीप कोलकाता के रहने वाले थे।कई साल से डीजे बजाने का काम कर रहा था।एक्सटीम बार में 20 दिनों पहले आया था।बताया जाता है कि एक्स्ट्रीम बार सुनैना एग्रो प्राइवेट लिमटेड कम्पनी का है।इस कम्पनी से फ्रेंचाइजी लेकर विशाल सिंह और उनके सहयोगी द्वारा संचालित कर रहे हैं।करीब एक महीने पहले ही बार को फिर शुरू किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया अभिषेक और बार के बाउंसरों के बीच हुई थी मारपीट

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली की बार में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, शमीरउद्दीन,आयाम अनवर, प्रतीक, मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन, प्रकाश एवं प्रकाश के दोस्त व बार के बाउंसरों के बीच मार पीट हुई थी। घटना के करीब दो से ढाई घंटे बाद उन्हीं में से एक व्यक्ति जिसकी पहचान अभिषेक सिंह उर्फ विक्की के रूप में की गई वह दोबारा रात 1.18 में बार में आया और उसने बार के डीजे संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी। फिर वहां से अपनी कार से भाग निकला। भागने के क्रम में उसकी कार कचहरी रोड में एक्सीडेंट हो गया। जहां कार को वह छोड़ वहां से दूसरी गाड़ी से गया भाग निकला। राँची पुलिस ने हजारीबाग पुलिस और बिहार के गया पुलिस की मदद से उसे गया से गिरफ्तार किया। भागने के क्रम में प्रयुक्त दो वाहन को भी जब्त किया गया है। उक्त घटना के संबंध में चुटिया थाना काण्ड संख्या 117/24, दिनांक 27.05.2024, धारा- 302/120B/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह के सेल टाउन स्थित भाड़े के मकान में रहता है।उसका अपना घर पुनपुन पटना बताया जाता है।

ब्लू टी-शर्ट में आरोपी अभिषेक जिसके साथ बार के मालिक और स्टाफ ने मारपीट की।

उसके पास से दो आर्म्स लाइंसेंस मिले दोनों फर्जी

राँची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके नाम से असम राज्य से जारी हथियारों के लाइसेंस मिले। उक्त लाइसेंस को उपायुक्त, राँची के शस्त्र शाखा से जानकारी ली गई तो पाया गया कि ऐसी कोई प्रविष्टि उक्त लाइसेंस की नहीं है। प्रथम दृष्टया दोनों लाइसेंस फर्जी मिला हैं। जिस कार से अभिषेक सिंह उर्फ विक्की घटना स्थल से फरार हुआ था, उसे पुलिस ने खोजबीन कर जब्त किया है। वहीं बार में चले गोली और कार की पुलिस ने एफएसएल जांच भी कराई है।

व्हाइट टी-शर्ट में डीजे संदीप प्रमाणिक जो लोगों को रोक रहा है, जिसकी हत्या हुई।

इन्हें पुलिस ने लिया है हिरासत में

पुलिस ने बार के बाउंसर के साथ मारपीट में शामिल अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को जहां गिरफ्तार किया है वही उसके तीन साथियो को हिरासत में लिया है। उनमें रामगढ़ का रहने वाला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर प्रतीक, मोरहाबादी का रहने वाला मो. समीरूद्दीन, और होटवार का रहने वाला मृत्युंजय कुुमार यादव शामिल है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। प्रतीक रामगढ़ में यूनियन बैंक में मैनेजर है। मुख्य आरोपी अभिषेक के दो सहयोगी मिथुन और समीरुद्दीन को पुलिस ने राँची से पकड़ा।

पत्नी,भाभी और पिता को भी लिया हिरासत में

राँची पुलिस ने आरोपी अभिषेक की पत्नी और उसकी भाभी उसके बाद उसके पिता को हिरासत में लिया।चुटिया थाना सभी से कई घंटे तक पूछताछ की गई।वहीं महिला को हिरासत में लेने की सूचना पर मुख्य आरोपी अभिषेक के भाई का वकील चुटिया थाना पहुँचे।वकीलों ने महिलाओं को थाना में लाने का कारण सिटी एसपी राज कुमार मेहता से पूछे।सिटी एसपी ने वकीलों से कहा पूछताछ के लिए लाया गया है।एसपी ने उन्हें समझाया कि अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए उनसे भी पूछताछ जरूरी है।आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।उसके बाद सभी वकील चले गए।इधर जब अभिषेक की गिरफ्तारी हो गई इसके बाद परिजनों को पुलिस ने छोड़ा।

सीसीटीवी में हत्या की ख़ौफ़नक मंजर कैद..

इस गोलीबारी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स निकर पहने, मुंह में अपनी टी-शर्ट लपेटे हाथ में आधुनिक रायफल लेकर बार के दूसरे तल्ले पर लिफ्ट से आता है।लिफ्ट से बाहर निकलते ही सामने डीजे संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी आता है। उससे कुछ बात करना चाहता है,तब तक सिरफिरा गोली दाग देता है।इसके बाद आराम से नीचे आ जाता है। वीडियो फुटेज सामने आया है।इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बार के डीजे को गोली मार दी गई। वीडियो में एक शख्स नंगे बदन सिर्फ निकर पहने और हाथ में रायफल लिये दिख रहा है।वह बार के अंदर घुसते ही डीजे को गोली मार देता है।इसके बाद आराम से वहां से चला जाता है। उस शख्स ने न सिर्फ बार में घुसकर डीजे को गोली मारी, बल्कि काफी देर तक बार के बाहर रह-रह कर फायरिंग की।

एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार के बाहर का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।इसमें सिरफिरा शख्स अपनी कार से उतरकर पहले बार की बिल्डिंग पर फायरिंग करता दिखता है।फिर, गोलियों का खोखो भी चुनता है।कार में बार-बार बैठता है और उतर जाता है।सामने लगी एक बाइक को धक्का देकर गिरा देता है। उसके बाद फिर फायरिंग करता है।करीब 8 से 10 मिनट तक वह बार के बाहर ऐसी ही करतूत करता दिखाई दे रहा है।इसके बाद जब एक कार उसके तरफ आती है तो उसे भी रायफल दिखा कर डराने की कोशिश करता है।

बार में डांस के दौरान हुआ विवाद

बताया जाता है कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अभिषेक सिंह उर्फ विक्की अपने दोस्तों के साथ शराब पीने बार में पहुंचे।इसी दौरान डांस के दौरान दूसरे गुट के युवकों से बहसबाजी हो गया।बताया जाता है बार में महिलाओं के साथ छेड़खानी हुई।उसके बाद दोनों गुट में विवाद हुआ था।उसके बाद बार संचालक ने सभी को बाहर कर दिया। किसी तरह मामला शांत हो गया और सभी चले गए। फिर कुछ देर बाद बार में शराब पी रहे सभी युवक वापस आये,उसके बाद बार के बाउंसरों और स्टाफ से विवाद हुआ।उसके बाद दोनो और से जमकर मारपीट हुई।

जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह उर्फ विक्की और उसके साथ आये युवकों की जमकर पिटाई की गई।मारपीट में बाउंसरों और स्टाफ से पीटने के बाद अभिषेक अपने साथियों के साथ भाग निकला।लेकिन एक समीर उर्फ छोटु नामक युवक मारपीट में घायल हो गया था।सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुँचीं उसके बाद उसे थाना लेकर आया। बुरी तरह पिटाई होने से बौखलाए अभिषेक करीब सवा एक बजे फिर हथियार लेकर पहुँचा और सीधे बिल्डिंग के दूसरे तल्ले में गए और डीजे सन्दीप को देखते ही गोली मार दी।फिर नीचे आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

Report By :- ANSHITA SINHA/ ADITI PANDIT / ANKITA SNGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309