Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची SSP IN FULL ACTION ! एक्सट्रीम बार मर्डर केस: चुटिया थाना प्रभारी सस्पेंड

0 292

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के समीप एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार होने के मामले में लापरवाह पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद चुटिया थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Action In Ranchi Bar DJ Murder Case

- Advertisement -

सिटी डीएसपी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

एक्सट्रीम बार गोलीबारी मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच का जिम्मा सिटी डीएसपी को दिया गया था. सिटी डीएसपी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी. रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थानेदार और अरगोड़ा थाने की गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है.

डीआईजी और एसएसपी ने की कार्रवाई

इससे पूर्व एसएसपी ने शोकॉज कर पुलिसकर्मियों से तीन दिन के भीतर एक्सट्रीम बार हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने पर जवाब मांगा था. एसएसपी की रिपोर्ट पर रांची डीआईजी ने चुटिया थानेदार उमाशंकर को सस्पेंड किया है. वहीं बाकी पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड किया है.

रांची के एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार हत्याकांड में चुटिया थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित - Azad Sipahi

डीएसपी की रिपोर्ट में थानेदार और गश्ती दल पर लापरवाही बरतने का आरोप

एक्सट्रीम बार में मारपीट और हत्या के बाद आरोपी के फरार होने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सिटी डीएसपी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. जानकारी के अनुसार डीएसपी की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि चुटिया थानेदार और अरगोड़ा थाने की गश्ती पुलिस ने लापरवाही बरती है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सट्रीम बार में मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद भी चुटिया थानेदार घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे. उस वक्त सिर्फ थानेदार का बॉडीगार्ड घायल व्यक्ति को उठाकर थाना ले गया था. इसके बाद थानेदार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. यहां तक कि न तो गश्ती पुलिस को बार के बाहर तैनात किया गया और न ही पीसीआर पुलिस को.

रांची एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप कुमार हत्या कांड मामले में आरोपी अभिषेक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

गश्ती दल ने नहीं किया आरोपी का पीछा, न ही वरीय अधिकारी को दी सूचना

वहीं अरगोड़ा की गश्ती पुलिस ने हत्या के बाद मौके पर पहुंची थी, लेकिन हत्यारे को पकड़ने के लिए उसका पीछा तक नहीं किया. गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने वरीय अधिकारियों और वायरलेस पर भी सूचना नहीं नही दी. अगर समय पर पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना दी होती तो कुछ ही घंटे में आरोपी पकड़ा जाता.

रांची के Xtreme BAR का लाइसेंस हुआ सस्पेंड, उत्पाद विभाग ने किया सील

Product Department team seals Extreme Sports Bar and Grill

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल (Xtreme Sports Bar & Grill) को उत्पाद विभाग ने सील कर दिया। साथ ही उसके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। बीते 27 मई को हुई गोलीकांड की घटना के बाद Product Department की टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि बार के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है और सील कर दिया गया है।

Report By :- SHWETA JHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309