CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
जेवर दुकानों में हुई लूट मामले में रांची पुलिस रेस, अपराधियों की तस्वीर जारी कर की ईनाम की घोषणा
डरा और डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी शॉप में हुए लूटकांड में शामिल चार अपराधियों की रांची पुलिस ने तस्वीर जारी की है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने लूटकांड में शामिल अपराधियों की तस्वीर जारी की है. जून 2022 में डेली मार्केट थाना में हुए अरविंद ज्वेलर्स में लूटकांड और मालिक राजेश पॉल की हत्या में शामिल एक अज्ञात अपराधी की तस्वीर जारी की गयी है. वहीं पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में हुए लूटकांड में से शामिल तीन अपराधियों की तस्वीर जारी कर इनाम की घोषणा की गई है. जिन अपराधियों की तस्वीर जारी की गयी है, उसमें पलामू जिला का रहने वाला आनंद कुमार, मोनू सोनी और बाबूलाल चंद्रवंशी शामिल है. इन सभी अपराधियों पर 50-50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है.
- Advertisement -

जानकारी देने की अपील
एसएसपी चंदन सिन्हा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यह अपराधी आपके क्षेत्र में या आपके आसपास नजर आते हैं, तो इसके संबंध में रांची पुलिस को सूचना दें और इन अपराधियों के बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को रांची पुलिस के द्वारा 50 हजार रूपया का इनाम दिया जाएगा. साथ ही सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा
Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI