Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रांची पुलिस अलर्ट : एएसआई भीम सिंह के नेतृत्व में चला एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान

0 513

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सख्ती: एंटी क्राइम को लेकर चला वाहन चेकिंग अभियान

अब राजधानी रांची में अपराधियों की खैर नहीं शुक्रवार शाम सड़कों पर मुस्तैदी से डटे दिखे खादगढ़ा बस स्टैंड टीओपी के तेज़ तर्रार एएसआई भीम सिंह सहित उनकी पूरी टीम, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश के बाद रांची पुलिस ने रांची जमशेदपुर मार्ग के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान भीम सिंह और उनकी टीम पूरी सक्रियता से दो पहिया वाहन की जांच कर रही थी, सड़क पर आने जाने वाले दो पहिया वाहनों की तलाशी ली गई और संदेह होने पर एएसआई भीम सिंह ने कड़ी पूछताछ भी की, दो पहिया वाहन को रोक कर गाड़ी के पूरे कागजात की जांच भी की गई, अब रांची में अपराध और हिंसा पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार तैयारी में जुट गया है, अभियान में पीसीआर के अलावा गश्ती पुलिस की टीम भी शामिल थी
अपराध पर लगाम लगाने के लिए आईजी ने की थी बैठक
अभी हाल में ही रांची जोन के आईजी अखिलेश कुमार झा ने रांची के पुलिस अधिकारी के साथ बैठक की थी राजधानी में क्राइम पर कंट्रोल और तमाम संगठित आपराधिक गिरोह पर नकल करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में रांची जोन के आईजी अखिलेश झा के अलावा डीआईजी अनूप बिरथरे एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी,ट्रैफिक एसपी सभी डीएसपी, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद थे इस दौरान रांची रेंज के आईजी ने संगठित अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए डीआईजी और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए थे, जिसके बाद रांची के अलग अलग थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया !
आईजी ने थाना प्रभारियों की लगाई क्लास, हर हाल में अपराध रोकने के दिए  निर्देश, टाइम बांड के अंदर अपराधियों की करनी होगी गिरफ्तारी - Crime in  Ranchi
एसएसपी का थानेदारों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश 

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में  मेन रोड, रातू रोड, कचहरी चौक आदि जगहों पर भी अभियान चला. एसएसपी ने थानेदारों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है. अभियान में पीसीआर के अलावा गश्ती पुलिस की टीम भी शामिल थी

Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309