Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एटीएस SP ऋषभ झा के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी : शादी समारोह में बराती बन ATS ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के 4 गुर्गों को दबोचा, शूटर शिव भी गिरफ्तार

0 309

CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

घटना को अंजाम देने से पहले एटीएस ने चार अपराधियों किया गिरफ्तार

अपराधी अमन साहू ने गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया पर रची थी गोलीबारी की साजिश…

एटीएस ने चार अपराधी धर दबोचे

एटीएस की टीम ने रांची, गुमला और रामगढ़ में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है,  जिनमें गुमला से शिव, रांची से रवि और रामगढ़ के पतरातू से अनु नाम के अलावा एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.  इन्हें गिरिडीह केंद्रीय कारा की अधीक्षक हिमानी प्रिया मामले में गिरफ्तार किया गया है. जान लें  कि गिरिडीह जेल में बंद अपराधी अमन साहू ने विशेष सुविधा  नहीं मिलने के कारण जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया पर गोलीबारी की साजिश रची थी. इसको लेकर सारी तैयारी भी पूरी कर ली गयी थी. अमन साहू के गुर्गे हिमानी प्रिया की सारी गतिवधियों कर नजर रख रहे थे.  हालांकि इससे पहले एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

- Advertisement -

ATS गिरफ्त में आये अमन साहू के तीनों गुर्गे ने हाल में रांची-रामगढ़ में  दिया था तीन घटना को अंजाम, दो पिस्टल 21 गोली सहित अन्य सामान बरामद –  NEWSWING

कुख्यात शिव गुमला से गिरफ्तार

झारखंड एटीएस की टीम ने राजधानी रांची, रामगढ़ और गुमला में एक साथ छापेमारी कर कुख्यात अमन साव गिरोह के तीन अपराधियो कों गिरफ्तार किया है. एटीएस के द्वारा की गई कार्रवाई में पहली सफलता गुमला में मिली है, जहां से कुख्यात अपराधी शिव को एटीएस ने फिल्मी अंदाज में दबोच लिया. शिव कुख्यात अमन साव का शार्प शूटर है.

एटीएस की टीम को यह जानकारी मिली थी कि शूटर शिव गुमला में शादी समारोह में कैमरामैन का काम कर रहा है. जानकारी मिलने पर एटीएस की टीम बाराती बनकर गुमला पहुंची और बीच बारात से ही शिव को उठा लिया. थोड़ी देर के लिए बारात में अफरा तफरी मच गई लेकिन बाद में लोकल पुलिस के द्वारा बताया गया कि शिव एक कुख्यात अपराधी है. जानकारी के अनुसार शूटर शिव अपनी पहचान छुपाने के लिए वीडियोग्राफी का काम करता था, जब उसे बॉस यानी अमन का आदेश होता तब वह घटनाओं को अंजाम देता था.

जेल  अधीक्षक हिमानी प्रिया को मिली थी जान से मारने की धमकी

गिरिडीह सेंट्रल जेल अधीक्षक को धमकी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय - Azad Sipahi

जेल में बंद अपराधी अमन साहू विशेष सुविधा मिलने को लेकर अमन साहू और उसके गैंग के अपराधी मयंक सिंह ने एक जुलाई को गिरिडीह केंद्रीय कारा की अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी दी थी. बता दें कि इंटरनेशनल कॉल कर व व्हाट्सऐप मैसेज कर मयंक कई बार हिमानी प्रिया को धमका चुका है. जेल के अंदर भ्रमण के दौरान अमन साहू ने भी हिमानी प्रिया को धमकी दी थी. बताते चलें कि 21 जून की शाम अमन को पलामू जेल से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया था. अपराधी मयंक सिंह जेल अधीक्षक को फोन और मैसेज कर कहा था किआपके बारे में बहुत सुना है, इसलिए आपसे जितना कहा जा रहा है उतना कीजिए… नहीं तो जिस तरह पुराने जेलर पर हमला हुआ था, उसी तरह आप पर भी हमला होगा. और इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी. इतना ही नहीं, मयंक सिंह अधीक्षक के परिवार को भी क्षति पहुंचाने की धमकी दे रहा है.

पूर्व जेलर प्रमोद कुमार पर करवाया था जानलेवा हमला

अमन साहू साल 2022 में भी गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद था. इसी बीच जेल में रह कर ही वह कई तरह के अपराध कर रहा था. इसी बीच अप्रैल 2022 में गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट होने के बाद ही उसने तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार को जान से मारने की साजिश रची थी. 20 जुलाई 2022 को तत्कालीन जेलर अनिमेष कुमार चौधरी के वाहन पर सवार तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार पर अमन साहू के गुर्गे ने हरसिंहरायडीह में उनकी गाड़ी पर फायरिंग करवाई थी, हालांकि वे इस हमले में बाल-बाल बच गये थे.

अमन साहू को ढाई साल में आठ जेलों में किया गया शिफ्ट, फिर भी अपराध पर लगाम नहीं

Gangster Aman Sahu: 25 साल के गैंगस्‍टर अमन साहू को ATS ने बताई औकात..  ताबड़तोड़ छापेमारी से दुबके गुंडे-मवाली - Aman Sahu Gangster Jharkhand: Who  is Gangster Aman Sahu? He gave Open

जेल में बंद अपराधी अमन साहू को पिछले ढाई साल में आठ बार एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया. इसके बाद भी उसका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अमन साहू जेल से ही अलग-अलग जिलों के कारोबारियों को लगातार धमकी देने और रंगदारी वसूलने का काम करता रहा है. दो महीने पहले अमन साहू ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को बंदी पत्र लिखकर दावा किया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उसने आरोप लगाया कि साजिश में पुलिस अफसर, कोयला माफिया व राजनेता शामिल हैं. साजिश के तहत उसे एक से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है.

ढाई साल में इन आठ जेलों में किया गया शिफ्ट

– 29 अक्टूबर 2021 को रांची से पाकुड़ जेल

– 13 अप्रैल 2022 को गिरिडीह जेल

– 23 जुलाई 2022 को मंडल कारा सिमडेगा

– 17 सितंबर 2022 को पलामू जेल

– 24 नवंबर 2022 को दुमका जेल

– 19 अगस्त 2023 को चाईबासा जेल

– 11 अक्टूबर 2023 को पुनः पलामू जेल

– 20 जून 2024 को फिर से गिरिडीह जेल

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309