Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष का राची में फूल-माला के साथ हुआ जोरदार स्वागत

0 501

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेश ठाकुर व चारों कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर शनिवार दोपहर नई दिल्ली से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वाग्त किय। जगह-जगह फूल-माला के साथ उनका स्वागत हुआ।

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत। - Dainik Bhaskarहवाई अड्डे से राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, गाड़ीखाना होते हुए मोरहाबादी बापू वाटिका पहुंचे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कचहरी चौक से होते हुए वे कांग्रेस भवन पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर कचहरी चौक तक जाम की स्थिति रही।

- Advertisement -

दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ की मंत्रणा

इससे पहले शुक्रवार को राजेश ठाकुर ने अपनी नई टीम के साथ नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय से मुलाकात की। सभी राष्ट्रीय नेताओं से उन्होने झारखंड में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। सभी नेताओं ने अपने अनुभव से झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को उपयोगी सलाह के साथ-साथ अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Report By :- ADITI PANDIT, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309