Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अब डरने का नहीं बाबा …… रांची पुलिस है ना : हर मुसीबत में मिलेगी मदद, QR CODE स्कैन करो पुलिस बुलाओ

0 607

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची में अगर आप किसी संकट में हैं तो आप एक स्कैन के जरिए पुलिस की हेल्प पा सकते हैं इसके लिए राजधानी में डायल 112 को क्यूआर कोड से जोड़ दिया गया है। इस क्यूआर कोड की कॉपी ऑटो, बस और एटीएम सहित शहर के विभिन्न स्थानों में लगा दिया गया है, जिसे स्कैन कर के आप कभी भी पुलिस की मदद ले सकते हैं।डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर राजधानी राँची में पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।इसी के तहत डायल 112 के क्यूआर कोड को राजधानी के 10 हजार ऑटो, दर्जनो एटीएम सहित स्कूल-कॉलेज में लगाया गया है बुधवार को राँची के डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता,ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल,ट्रैफिक एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने खुद फील्ड में उतरकर ऑटो सहित कई जगह 112 के क्यूआर कोड को लगाने का काम किया।

- Advertisement -

डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के प्रयास से डायल 112 के लिए पुलिस के टेक्निकल सेल ने क्यूआर कोड डेवलप किया है। क्यूआर कोड पर अगर आप मोबाइल से स्कैन करेंगे तो वह तुरंत 112 से कनेक्ट हो जाएगा। यदि आप किसी विपत्ति में या फिर किसी तरह की कोई समस्या में फंसे हुए हैं तो तुरंत आपको पुलिस की सहायता मिलेगी। राँची डीआईजी ने बताया कि वर्तमान में सभी लोग स्मार्टफोन रखते हैं और मोबाइल फ्रेंडली भी हैं।अगर ऐसे लोग थोड़े से जागरूक होंगे तो खुद की मदद तो कर ही पाएंगे, साथ ही जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है उनकी मदद भी कर पाएंगे।

उदाहरण के लिए अगर कोई महिला या छात्रा किसी बस या ऑटो से सफर कर रही है तो इस दौरान उनके साथ किसी तरह की गलत हरकत करता है तो तुरंत उस ऑटो में लगे डायल 112 के क्यूआर कोड को स्कैन कर के पुलिस को सूचना दी जा सकती है।डायल 112 के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आपका लोकेशन, आपका फोन नंबर सब कुछ पुलिस के पास पहुंच जाएगा इसी तरह अगर आप किसी एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए हैं और वहां साइबर अपराधियों ने आपके साथ किसी तरह की ठगी करता है तो वहां भी लगे डायल 112 के क्यूआर कोड के जरिए आप पुलिस की मदद पा सकते हैं।

पहले चरण में राजधानी राँची के सभी ऑटो और एटीएम में 112 के क्यूआर कोड को लगा दिया गया है।एसएसपी ने बताया कि क्यूआर कोड के जरिए पुलिस से संपर्क करना बेहद आसान है। क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद एक तो डायल 112 में मौजूद पुलिसकर्मी आपसे खुद संपर्क करेंगे और दूसरा मोबाइल में एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें मात्र चार बिंदु भरने पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309