Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्‍वतंत्रता दिवस के जश्‍न में डूबी रांची : कर्बला चौक में थाना प्रभारी दयानंद ने शान से लहराया तिरंगा, देश के अमर वीर शहीदों को किया नमन

0 460

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरा शहर आजादी के रंग में रंगा हुआ है। सभी सरकारीऔर गैर सरकारी इमारत व परिसर में तिरंगा लहरा रहा है, वहीँ कर्बला चौक दुकानदार समिति के तत्वावधान में हाजी माशूक की अध्यक्षता में कर्बला चौक में झंडात्तोलन लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हुआ. वहीं भारत माता की जय.. वंदे मातरम.. महात्मा गांधी अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. वीर शहीद अमर रहें आदि के नारे लगाए गए। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले वीर शहीद जवानों को सहृदय याद किया गया।

- Advertisement -

हमें अपने वीर शहीदों के कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए :- दयानंद कुमार, थाना प्रभारी 

इस मौके पर थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने देश के उन अमर शहीदों को नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्र हुआ।आज देश को आजाद हुए 77 साल हो गये। आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। साल 1947 देश को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी।  उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी के साथ-साथ मानसिक एवं आर्थिक आजादी मिली। थाना प्रभारी श्री कुमार ने अपने सम्बोधन में एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए आजादी में बलिदान दिए शहीदों की याद दिलाई एवं मिलजुलकर आपस में रहने की बात कही। थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने वीर शहीदों के कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और इस देश के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. 

आजाद भारत के सपने को साकार करने के लिए हम उन महापुरुषों को हृदय से नमन करते हैं :- मो. इसलाम

सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने कहा कि आजाद भारत के सपने को साकार करने के लिए हम उन महापुरुषों को हृदय से नमन करते हैं, जिनके अथक संघर्ष एवं बलिदान से इस महान राष्ट्र का निर्माण हुआ है. आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां 18 वर्ष से ऊपर के आयु के सभी नागरिकों को समान रूप से वोट देने का अधिकार है. आप सभी से अपील है कि सभी लोग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना बहुमूल्य योगदान दें ! हम सभी को एक संकल्प लेना चाहिए कि हम जितना कर्तव्य निष्ठ होंगे उतना ही देश मजबूत होगा। हर एक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में इतना योगदान दें कि हमारे राष्ट्र की विश्व पटल पर एक अलग पहचान हो

आज का दिन हमें एक महान लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने की खुशी देता है :- हाजी माशूक

हाजी माशूक ने इस अवसर पर  राज्य और देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमें एक महान लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने की खुशी देता है. उन्होंने कहा कि आजादी जहां हमें अधिकार देती है, वहीं कई कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देती है. हाजी माशूक ने आगे कहा की हमें लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद आजादी मिली है, हमें इस आजादी को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है. 

अपने पूर्वजों की आजादी की भावनाओं को संजोकर रखना चाहिए : जयसिंह यादव

श्री महावीर मंडल के जयसिंह यादव ने  कहा की  आज जो हमारा वर्तमान है वो हमारे पूर्वजों का सपना था कि हम खुली हवा में आजादी से जीवन जीने और निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। हमारे पूर्वजों का सपना था कि हम बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य पालन से एक मजबूत राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। हमें अपने पूर्वजों की आजादी की भावनाओं को संजोकर रखना चाहिए। आज का दिन ना केवल उनके त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है बल्कि एक संकल्प लेने का भी दिन है कि हम अपने पूर्वजों के सपनों को साकर करते हुए अपने वर्तमान को कैसे बनाते हैं तथा हम अपने आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाएंगे।

उक्त अवसर पर श्री महावीर मंडल के जयसिंह यादव, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, अशोक यादव, सागर कुमार, नन्हू भाई, अफरोज आलम, शमीम कुरैशी, नौशाद आलम, खुर्शीद आलम अंसारी, मनोज कुमार, लाईबा मल्टी अनीसुर रहमान,  राफेल कमाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्‍वतंत्रता दिवस पर पूरी राजधानी तिरंग के रंग में नजर आ रही है। शहर के अधिकांश इलाकों में रोड व इमारतों पर झंडा लगाया गया है।अल्‍बर्ट एक्‍का चौक, शहीद स्‍थल पर भव्‍य सजावट की गई है। सभी सरकारी आवासों में झंडा फहराया गया है। विभिन्‍न हाउसिंग सोसाइटी में कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309