Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर देवघर, खूंटी और रांची हाई अलर्ट पर : सुरक्षा तैयारियों में जुटा पुलिस मुख्यालय

0 411

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड के दौरे को लेकर शुक्रवार (19 मई) को जिला प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक हुई. रांची के समाहरणालय स्थित सभागार में रांची डीसी, एसएसपी, एसडीएम, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी समेत कई अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक, वीवीआईपी में चर्चा कि गई.  बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आगमन के ही दिन झारखंड के नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी. उसके बाद 25 मई को नामकुम में निर्मित ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन में भी शामिल होंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 15 IPS संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान

- Advertisement -

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 3 जिले अलर्ट पर
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, खूंटी और रांची यानी तीनों जिले के प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट भी पूरी तरह तैयार हैं. राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी फिर वहां से 24 मई को ही रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन भी तैयारी में लग गया है.
उसके बाद, 25 मई को राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी पहुंचेंगी जहां वे खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के पिछले दौरे में यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था. हालांकि इस बार राष्ट्रपति मुर्मू के उलीहातू बिरसा जन्मस्थली जाने का कार्यक्रम भी फिलहाल तय नहीं है.
Report By :- NEHA GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309