Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार अपराधी समेत हथियार बरामद

0 508

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठीओ रिंग रोड में 8 जनवरी की रात्रि डेढ़ बजे को अपराधियों ने ट्रेलर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया था. उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो अक्सर लूटपाट की घटना को अंजाम देता था और पैसे नहीं देने पर राहगीरों को गोली मार देता था. गिरफ्तार अपराधी का नाम मनीष, दुलाल, राजू और जीतू है. सभी गिरफ्तार आरोपी रांची जिले के रहने वाले हैं. रांची पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और चार मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को पूछताछ के दौरान स्वीकार कर ली है. आज गिरफ्तार सभी आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा !

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309