Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG NEWS : थोड़ी देर पहले भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती : घर छोड़कर खुले मैदानों में निकले लोग

0 525

NEWS DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में थोड़ी देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र पश्चिम नेपाल में बताया जा रहा है, रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई. अभी तक मिली ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग भूकंप आने के बाद हिलते पंखे और घरेलू सामान के वीडियो साझा कर रहे हैं. अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

- Advertisement -

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की जानकारी देते हुए बताया, “नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया.”  भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 148 किलोमीटर पूर्व में नेपाल में था.

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309