Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

वर्दी वाली कातिल : महिला सिपाही ने प्रेमी संग मिलकर दरोगा को उतारा मौत के घाट

0 717

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राजगढ़ (मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिसकर्मियों के कथित लव ट्राएंगल और हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला आरक्षक ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी और फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया.

वर्दी वाली कातिल : महिला सिपाही ने अपने ब्वायफ्रेंड सब इंस्पेक्टर को कार से कर दी हत्या, पूर्व प्रेमी के साथ बढ़ रही नजदीकियों में बन रहा था रोड़ा

पूर्व प्रेमी के साथ फिर से बढ़ रही नजदीकियों में कांटा बन रहे सब इंस्पेक्टर को उसी के साथ काम कर चुकी महिला सिपाही ने मार डाला। इस दौरान महिला सिपाही ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर को पहले कार से रौंदा, फिर उसे 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। महिला सिपाही के इस कांड की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

- Advertisement -

महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी ने एसआई दीपांकर गौतम की कार से कुचलकर हत्या कर दी। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का है मामला

मामला मध्य प्रदेश जिले के राजगढ़ जिले से जुड़ा है। मरनेवाले एसआई की पहचान दीपांकर गौतम के रूप में की गई है। वह जिले के पुलिस लाइन में तैनात था। लव ट्रांयगल वाली इस स्टोरी में शामिल महिला सिपाही का नाम पचोर थाने में तैनात पल्लवी सोलंकी है, वहीं उसके प्रेमी का नाम करण ठाकुर है। जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में SP आदित्य मिश्रा और एडिशनल SP आलोक शर्मा ने बताया कि कि पल्लवी और करण एक साथ थे, लेकिन फिर किसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई.

women constable hit the sub inspector by car and lift him ...

इसके बाद ब्यावरा देहात थाने में पोस्टिंग के बाद SI दीपांकर गौतम और महिला सिपाही पल्ल्वी में नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन फिर करण, पल्लवी की जिंदगी में वापस आ गया, जिसके बाद वो वापस उससे बातचीत करने लगी, जो कि दीपांकर को कतई पसंद नहीं आया। पल्लवी और करण ने दीपांकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।  लिव इन रिलेशन में रहने वाले बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला सिपाही ने किसी बहाने से SI दीपांकर गौतम को पहले नेशनल हाईवे पर बुलाया, फिर जब वो जाने के लिए बाइक पर बैठा तो पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. दोनों ने दीपांकर की बाइक को टक्कर मारकर उसे कार के नीचे रौंद दिया, फिर दीपांकर के शव को बाइक सहित 30 मीटर तक घसीटा। 

कुछ दिन पहले आपसी झगड़े में करण ने पल्लवी को गोली मार दी थी। इसके बाद पल्लवी की दीपांकर से दोस्ती हुई थी।दीपांकर की हत्या के बाद दोनों थाने पहुंच गए. कार पचोर थाने में तैनात महिला सिपाही पल्लवी सोलंकी की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और उसका साथी करण देहात थाने पहुंचे. थाने में दोनों ने ये बात कबूल कर ली. मामले में जब राजगढ़ SP आदित्य मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या है. फिलहाल जांच जारी है.

पहले से शादी शुदा था मृतक एसआई

दीपांकर 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे। टीचर की नौकरी भी मिली थी। लेकिन पुलिस ज्वाइन की थी। बाद में CISF में भी इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। लेकिन ट्रेनिंग से वापस आ गए। अभी नियुक्ति सिटी थाने में थी। तभी रिश्वत के आरोप लगे। जिसके बाद लाइन हाजिर किया गया था। दीपांकर मूल रूप से शिवपुरी जिले के करैरा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दीपांकर गौतम ने ढाई साल पहले करैरा की रहने वाली पूनम से प्रेम विवाह किया था।

पुलिस का क्या है कहना?

मध्य प्रदेश के राजगढ़ - लव ट्राएंगल में महिला सिपाही का खूनी खेल: एसआई को  कार से कुचला

इस मामले में ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने कहा, ” एसआई दीपांकर गौतम की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी और करण ठाकुर ने कार से कुचलकर हत्या की है. दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच वा आगामी कार्रवाई की जा रही है. वहीं बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने महिला और उसके प्रेमी से संबंधित सवालों पर कहा, ” यह जांच का विषय है. एसआई का पीएम भोपाल अस्पताल में कराया गया है और वह शिवपुरी जिले का रहने वाला था. हम इस मामले में और जांच कर रहे है और जो भी अपडेट होगा उससे आपको अवगत करा दिया जाएगा.”

Report By :- ADITI PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राजगढ़ (मध्यप्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309