Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

संभल हिंसा को लेकर मुस्लिम नेताओं का गुस्सा उबाल पर ! AIMIM नेता महताब आलम ने सीएम योगी को पत्र लिख कर निष्पक्ष जांच की मांग की

0 611

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार सुबह से जारी हिंसा आज भी जारी है. अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. संभल में उस समय अराजकता फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है.वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हिंसा के बाद संभल और आसपास में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और 12वीं तक के स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है. मस्जिद पर विवादास्पद कानूनी लड़ाई चल रही है. दावा किया जा रहा है इसे हिंदू मंदिर की जगह पर बनाया गया था.

- Advertisement -

बोले AIMIM नेता महताब आलम- संयम बरतें मुसलमान

सम्भल में हुई घटना को लेकर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है, संभल में जामा मस्जिद जिसे हिंदू पक्ष हरिहर मंदिर कहता है, उसके सर्व को लेकर हुए बवाल पर AIMIM रांची विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष महताब आलम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, अगर हिंदु मुसलमान के बीच की ये सियासत बंद नहीं की गई तो आने वाली नस्लें खतरें में पड़ जाएंगी। महताब आलम ने मुस्लिमों से संयम बरतने की अपील की है।

3 की मौत, इंटरनेट बंद: कैसे यूपी के संभल में एक मस्जिद सर्वेक्षण के कारण  हिंसक झड़पें हुईं – फ़र्स्टपोस्टबवाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के रांची जिला के विधानसभा अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि खरबूजा छुरी के ऊपर गिरे या छुरी खरबूजे के ऊपर गिरे, कटना खरबूजे को ही होता है। इसलिए मुसलमानों को संयम बरतने ही जरूरत है। हर स्थिति में नुकसान उन्हीं का होना है। महताब आलम ने कहा कि संभल में जो बवाल हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

सीएम योगी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की

CM Yogi Birthday: बार सांसद तो 2 बार से UP की कमान संभालने वाले योगी  आदित्यनाथ का सियासी सफर काफी है दिलचस्प, जानिए | Kewords- Yogi Adityanath,  Yogi Adityanath's political ...

उत्तर प्रदेश के संभल में हुए शाही जमा मस्जिद के सर्वे के बाद हुए बवाल के बाद देश की राजनीति में उबाल आ गया है, AIMIM रांची विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष महताब आलम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए उसे घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को एक करोड़ की मौजा राशि देने की मांग की है, शिव महताब आलम ने यह कहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही मस्जिद में हुई मुठभेड़ के दौरान कई निर्दोष नागरिकों की हत्या का मामला भी सामने आया है यह मुठभेड़ पुलिस के द्वारा एक ऑपरेशन के दौरान किया गया है जिसमें मारे गए व्यक्तियों के बारे में उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि पुलिस ने कोर्ट के द्वारा 29 नवंबर 2024 तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश के बावजूद भी इस मामले में जल्दबाजी में सर्वेक्षण व कार्रवाई शुरू कर दी यह न केवल न्याय प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता बल्कि यह भी चिंता का विषय है कि इस पूरे मामले में उचित जांच और निष्पक्षता की कमी हो सकती है,

मृतक के परिजनों को 1 करोड़ की मुआवजा राशि देने के मांग
संभल बवाल: हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात; सपा सांसद और  विधायक के बेटे पर FIR, कुल 2500 पर केस

AIMIM नेता महताब आलम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि उन सभी शहीदों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए और साथ ही जिन 800 लोगों पर FIR दर्ज किया गया उसे वापस लिया जाए साथ ही पुलिस के इस ऑपरेशन के बाद निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच्चाई का पता चल सके और किसी भी निर्दोष को गलत तरीके से नुकसान न पहुंचे, AIMIM रांची विधानसभा के अध्यक्ष श्री मेहताब आलम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आगरा किया है कि संभल क्षेत्र में शांति बहाली के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं ताकि नागरिकों को है और सुरक्षा से मुक्त किया जा सके यह बहुत आवश्यक है कि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए और आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाए, महताब ने साथ ही ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो AIMIM के केंद्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश के बाद रांची से एक टीम संभल जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से मुआवजा राशि भी दे सकती है

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309