Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खौफनाक घटना : लड़की से पहले खुदवाई कब्र, फिर गोली मारकर उसे ही कर दिया दफन

0 552

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, ब्राजील 

दुनियाभर में मर्डर के तमाम हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं लेकिन सोचिए कि जिसका मर्डर होने वाला हो, उसे से ही कब्र खुदवाई गई यह अपने आप में बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यह मामला ब्राजील से सामने आया है जहां एक लड़की से पहले कब्र खुदवाई गई और फिर उसे गोली मार दिया गया। इसके बाद उसे उसी कब्र में ही दफना दिया गया, इसका खुलासा भी हैरतअंगेज तरीके से हुआ है।
बेहद खौफनाक: पहले लड़की से खुदवाई कब्र ..फिर गोली मारकर उसे ही कर दिया दफन,  सामने आया कारणदरअसल, यह घटना ब्राजील के एक शहर से सामने आई है। यह सब तब हुआ जब एक लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गई थी। इस पार्टी में और भी कई लोग आए हुए थे जो ड्रग्स का नशा कर रहे थे। इस लड़की ने उन सभी की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली हुए उन लोगों ने इसे ऐसा करते हुए देख लिया। इसके बाद वो हुआ जिसका अंदाजा किसी को भी नहीं था।      रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की का नाम अमांडा अल्बाच है। लड़की ने पार्टी में जिन लोगों की तस्वीरें ली थीं, उन लोगों पर आरोप था कि वे सभी ड्रग्स के धंधे से भी जुड़े थे। लड़की ने उनकी तस्वीरें ले लीं, जो उन्हें नागवार गुजरी। ऐसे में उन्होंने अल्बाच की हत्या करने का प्लान किया। लड़की को मारने से पहले हमलावरों ने उसे किडनैप कर लिया।   इसके बाद वे उसे अलग जगह पर ले गए और उसी से एक कब्र खुदवाई। इसके बाद लड़की को गोली मार दी और उसी में दफन कर दिया। मामले में पुलिस ने जब जब एक संदिग्ध से कड़ी पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पूरी कहानी बता दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Report By :- SIMRAN SHUKLA, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, ब्राजील 

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309