Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए झारखंड के 8 जांबाज आईपीएस अधिकारियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

0 230

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

लोकसभा एवं झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण निर्वाचन संचालित किये जाने हेतु 8 पुलिस अधिकारी को सम्मानित किया गया, शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वर्ष 2024 में झारखण्ड राज्य अन्तर्गत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को स्वच्छ/निष्पक्ष/ शांतिपूर्ण चुनाव सम्प, न्न किये जाने को लेकर झारखण्ड के कुल-08 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।राँँची महाविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया है।

इन पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित:
1.साकेत कुमार सिंह पुलिस,  महानिरीक्षक , सीआरपीएफ , झारखण्ड सेक्टर
2.अमोल विनुकांत होमकर,  पुलिस महानिरीक्षक, अभियान
3.माईकलराज एस0, पुलिस महानिरीक्षक बोकारो zone
4.अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुवार
5.इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक,झारखण्ड जगुवार
6.धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक , JWTS नेतरहाट
7.रेश्मा रमेशन पुलिस अधीक्षक, पलामू
8.मिथिलेश कुमार, उप-समादेष्टा शामिल हैं

लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में दें योगदान

- Advertisement -

राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जनता की जागरूकता और भागीदारी पर निर्भर करती है. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल साधनों और अभियान चलाने वाले सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी नागरिकों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया.

झारखंड के राज्यपाल ने बेहतर कार्य करनेवाले इन अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित National Voters Day 2025 Governor Santosh Gangwar honored officers and employees good ...

झारखंड की लेडी सिंघम को राज्यपाल ने किया सम्मानित, नक्सलियों के गढ़ में 30 वर्षों के बाद कराया शांतिपूर्ण चुनाव

झारखंड की लेडी सिंघम आईपीएस अधिकारी रीष्मा रमेशन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सम्मानित किया. आईपीएस रीष्मा रमेशन पलामू एसपी के पद पर तैनात हैं. लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी को शनिवार को रांची में सम्मानित किया जा रहा था. इसी कड़ी में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पलामू एसपी को सम्मानित किया है. बता दें कि पूरे राज्य में रीष्मा रमेशन इकलौती एसपी हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए समानित किया गया है. रीष्मा रमेशन केरल की रहने वाली हैं और 2020 से कैडर बदलने के बाद झारखंड में तैनात हैं. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि यह पूरी पलामू टीम का सम्मान है. पलामू पुलिस के एक-एक जवान और अधिकारी ने चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की है. जिनकी बदौलत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है.

Palamu SP Rishma Rameshan honored by Election Commissionपलामू का इलाका अति नक्सल प्रभावित माना जाता रहा है. तीन दशक में पहली बार 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है. पलामू लोकसभा छत्तीसगढ़ एवं बिहार से सटा हुआ है. पलामू के इलाके में पांच विधानसभा सीट हैं, सभी विधानसभा सीट अति नक्सल प्रभावित माना जाता है. 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव तक नक्सली हिंसा हुई. 90 के दशक के बाद पहली बार 2024 के चुनाव में किसी भी प्रकार की नक्सल हिंसा नहीं हुई है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में हुआ है.

इन्हें मिला सम्मान

त्रुटिरहित एवं सफल चुनाव के लिए कुलदीप चौधरी (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम), मेघा भारद्वाज (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, कोडरमा) एवं कर्ण सत्यार्थी (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गुमला), लोकसभा चुनाव-2024 में Social Media के कार्यों तथा विधानसभा चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए संजय कुमार (निर्वाची पदाधिकारी, गढ़वा), SVEEP के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी मनीष कुमार (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पाकुड़) एवं सुलोचना मीणा (तत्कालीन स्वीप नोडल पदाधिकारी, हजारीबाग, सम्प्रति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, डालटनगंज) को सम्मानित किया गया.

झारखंड विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण में कई अहम घोषणाएं, महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा

राज्यपाल ने इन्हें भी किया सम्मानित

त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार के लिए सन्नी राज (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, सिमरिया), अनन्त कुमार (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, जामताड़ा) एवं जयंती देवगम (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, सिसई), त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार के लिए धीरज कुमार ठाकुर (उप निर्वाचन पदाधिकारी, लोहरदगा), मां देवप्रिया (उप-निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग) एवं विवेक कुमार सुमन (उपनिर्वाचन पदाधिकारी, रांची), त्रुटिरहित एवं सफल संचालन के लिए प्रशिक्षक के रूप में एसएलएमटी महेन्द्र कुमार (उपसचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग) एवं मृत्युंजय कुमार (कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम) को सम्मानित किया गया.

Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309