Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव ! आदिवासी युवा राहुल मुर्मू बने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर महताब आलम ने मारी बाज़ी

0 667

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

देश का पहला पुलिस एसोसिएशन झारखंड बना जिसके अध्यक्ष आदिवासी युवा राहुल मुर्मू को चुना गया

झारखंड पुलिस  एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस चुनाव में कुल 1056 मतदाता थे, जिनमें से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया. चुनाव परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो तथा संगठन सचिव पद पर मंटू कुमार ने जीत हासिल की. नये चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक मार्च यानी आज आयोजित किया जाएगा.

- Advertisement -

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी :

  • अध्यक्ष : राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार और कमलेश सिंह ने भाग लिया
  • उपाध्यक्ष : निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम और अशोक तिवारी
  • महामंत्री : संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव और नीलमणी राम
  • संयुक्त सचिव : संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा और मनोज पासवान
  • संगठन सचिव : मंटू कुमार और निर्मल कुमार यादव ने चुनाव लड़ा.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का यह चुनाव दो वर्षों के बाद हुआ है. पुलिस मुख्यालय से बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई. यह एसोसिएशन झारखंड पुलिस के कनीय पदाधिकारियों का एक समुह होता है, जो अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय और सरकार के बीच एख पुल की तरह कार्य करता है.

किनको कितना वोट मिला:

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।1056 मे से 996 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। सात पदों के लिए हुए चुनाव का परिणाम देर रात को वोटों की गिनती के बाद जारी किया गया।जिसमें राहुल मुर्मू (अध्यक्ष) को 567 वोट मिला, मो महताब आलम (उपाध्यक्ष) को 516 वोट, रोहित कुमार रजक (उपाध्यक्ष) को 510 वोट मिला, संजीव कुमार (महामंत्री) को 500 वोट मिला, संतोष कुमार महतो (संयुक्त सचिव ) को 596 वोट , राकेश कुमार पाण्डेय (संयुक्त सचिव )को 427 वोट, मंटू कुमार (संगठन सचिव) को 530 वोट मिले।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का सातवां अधिवेशन समारोह का शुभारंभ, झारखंड और बिहार पुलिस  एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य हुए शामिल

देश का पहला पुलिस एसोसिएशन झारखंड बना जिसके अध्यक्ष आदिवासी युवा राहुल मुर्मू को चुना गया : 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 28 फरवरी को हुए चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 अपने मत का प्रयोग किए गए। प्रत्याशियों के लिए वोट करने के लिए पुलिस डेलीगेट में काफी उत्साह देखा गया था। वे सभी मजबूत संगठन बनाने की दिशा में मतदान किए। मतदान में के बाद काउंटिंग में अध्यक्ष पद पर कम उम्र के आदिवासी युवा को न सिर्फ झारखंड गठन के बाद बल्कि अविभाजित बिहार के पहले आदिवासी युवा को राहुल मुर्मू को अध्यक्ष चुनकर पुलिस एसोसिएशन के मतदाताओं ने इतिहास रचा दिया है। संभवतः देश, दुनिया का पहला ऐसा पुलिस एसोसिएशन झारखंड बन गया है जहाँ पुलिस के एसोसिएशन का अध्यक्ष आदिवासी युवा बना है, यह गौरव की बात है। उम्मीद ये है कि अपने गरिमय पद पर वे पुलिस एसोसिएशन के सभी पुलिस कर्मियों के लिए कितना बेहतर काम कर सकते हैं, चूंकि राज्य में भी आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार है, इसका लाभ पुलिस एसोसिएशन को कितना मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।द रांची प्रेस क्लब में भी पत्रकारों का अध्यक्ष आदिवासी व्यक्ति सुरेंद्र सोरेन हैं, इन सबसे संबंधित सदस्यों को उम्मीदें हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक बने हैं एवं महताब आलम को फिर से मौका मिला है। महामंत्री के पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर राकेश कुमार पांडे एवं संतोष महतो, संगठन सचिव में मंटू कुमार विजयी घोषित किए गए हैं। नई टीम में आए पदाधिकारियों से उम्मीदें बढ़ गई है। प्रभात मंत्र अखबार ने 22/2/2025 पेज तीन में आदिवासी चेहरा के विजयी पर पहले ही संकेत दे दिया था ।

Report By:- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309