रांची पुलिस का बड़ा खुलासा ! 10 एकड़ जमीन को लेकर टाइगर का टपका था खून, फरार शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
इसी गुस्से में देवव्रत ने अनिल को रास्ते से हटाने की ठानी और अपराधी अभिषेक सिन्हा को हत्या की सुपारी दी। 26 जुलाई को कांके चौक पर शूटरों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता देवव्रत सहित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। यह मामला जमीन विवाद और सत्ता के दुरुपयोग की गहरी परतें उजागर करता है।
Anil Tiger Murder Case: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक पर 26 जुलाई को भाजपा नेता अनिल टाइगर (अनिल महतो) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। DIG-सह -SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच में पाया कि किशोरगंज के बड़ा लाल स्ट्रीट निवासी देवव्रत नाथ शाहदेव ने 10 एकड़ विवादित जमीन पर कब्जे के लिए अनिल टाइगर की हत्या की सुपारी दी थी।
- Advertisement -

फरार शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार
इस हत्याकांड में सात लोग शामिल थे, जिनमें से चार – अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीन – देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा और रोहित वर्मा की तलाश में छापेमारी जारी है। गुरुवार को SSP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
जमीन विवाद और विरोध की कहानी
पुलिस जांच में सामने आया कि कांके के गागी खटंगा गांव की 10 एकड़ विवादित जमीन पर देवव्रत नाथ शाहदेव कब्जा करना चाहता था, लेकिन अनिल टाइगर और स्थानीय ग्रामीण इसके खिलाफ थे। अगस्त 2023 में देवव्रत ने जमीन पर जबरन चाहरदीवारी बनवाई, जिसका अनिल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध किया। इसके बाद देवव्रत ने केयरटेकर दिलीप कुमार मुंडा के जरिए अनिल और आठ अन्य लोगों के खिलाफ कांके थाने में मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी का केस (कांड संख्या-215/2023) दर्ज कराया।

इसके बावजूद अनिल ने हार नहीं मानी और देवव्रत के कब्जे और जमीन बिक्री के हर प्रयास को नाकाम किया। दिसंबर 2023 में हरमू निवासी विनोद पासवान के घर दोनों पक्षों के बीच समझौता बैठक हुई। अनिल ने प्रति डिसमिल 50 हजार की दर से 4.5 करोड़ रुपये की मांग रखी, लेकिन रुपये को लेकर सहमति नहीं बनी। बैठक में देवव्रत ने अनिल पर पिस्टल तानकर धमकी दी, जिससे वार्ता फिर विफल हो गई।
इस तरह बनाया हत्या का प्लान
देवव्रत ने विवादित जमीन पर पालकोट हाउस रोड बनाने का प्लान बनाया और सांसद निधि से इसका शिलान्यास कराने की तैयारी की। अनिल को इसकी भनक लगी और उन्होंने सांसद के सामने तथ्य रखे। शिलान्यास के दिन अनिल के विरोध के कारण सांसद ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। अनिल के लगातार विरोध से क्षुब्ध देवव्रत को आर्थिक नुकसान हुआ, क्योंकि वह न तो जमीन पर कब्जा कर पाया और न ही उसे बेच सका।
सुपारी देकर हत्या
डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने एनकाउंटर कर धर दबोचा था. जबकि दूसरा शूटर अमन फरार होने में कामयाब हो गया था.
TECHNICAL सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब तक अनिल टाइगर हत्याकांड में दो शूटरों सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है. जिसमें अनिल की हत्या के पूर्व रेकी करने वाले भी शामिल है. पुलिस के पूछताछ में अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है. उसके अनुसार सभी अपराधियों को एक जमीन कारोबारी के द्वारा अनिल टाइगर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी. अपराधियों के द्वारा यह तय किया गया था कि अगर गोली मारने के बाद कोई भी पकड़ा जाता है तो वे लोग लोहरदगा वाले हत्याकांड से जोड़कर बयान देंगे.
सन्नी भी रिमांड पर
अनिल टाइगर की हत्या करने वाले अमन सिंह और रोहित वर्मा कुख्यात सनी सिंह गिरोह से ताल्लुक रखते हैं. इस मामले में सन्नी से भी पूछताछ की जा रही है. वर्तमान समय में सन्नी सिंह को झारखंड एटीएस की रिमांड पर रखा गया है. एटीएस की रिमांड के दौरान ही रांची पुलिस ने भी अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर सन्नी से पूछताछ की है. हालांकि सनी ने अनिल टाइगर हत्याकांड में अपनी संलिप्त नहीं होने की बात कही है.

इसी गुस्से में देवव्रत ने अनिल को रास्ते से हटाने की ठानी और अपराधी अभिषेक सिन्हा को हत्या की सुपारी दी। 26 जुलाई को कांके चौक पर शूटरों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता देवव्रत सहित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। यह मामला जमीन विवाद और सत्ता के दुरुपयोग की गहरी परतें उजागर करता है।
Report By :- ADITI SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI