HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ‘तीसरी लहर’ अपने आप नहीं आएगी। अर्थात हम सावधानी नहीं बरतेंगे तो कोरोना की तीसरी लहर से इंकार भी नहीं किया जा सकता। पिछले दिनों एसबीआई के विशेषज्ञों की टीम ने दावा किया था कि अगस्त में तीसरी लहर आ सकती है और सितंबर में इसका पीक आ सकता है।
- Advertisement -
ऐसे में मोदी का कहना कि भीड़भाड़ से कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो कोई आश्चर्य नहीं कि सरकार एक बार फिर सख्त कदम उठा ले। फिर सड़कें सूनी दिखने लगें, दुकानों के शटर बंद नजर आएं और एक बार फिर लोग उसी मुश्किल दौर से गुजरें, जिसका वे दो बार सामना कर चुके हैं।
Report By :- NISHA BHARDAWAJ, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI