Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भू माफिया द्वारा खतियानी जमीन पर कब्जा एवं जान मारने की धमकी को लेकर पिठोरिया थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय कि गुहार

0 196

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

मोहम्मद सफदर अली, पिता स्वर्गीय अब्दुल कयूम अली, पीरु टोला, थाना पिठोरिया,रांची ने पिठोरिया थाना में भू माफियाओं के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल राम गांधी नगर निवासी एवं शहीद पातालकुदवा निवासी के गुंडे के द्वारा खाता नंबर 355 प्लॉट नंबर 425 लगभग 3:5 एकड़ जमीन पर जेसीबी लगाकर काम कर रहे थे. जब मैं उस जमीन पर पहुंचा तो अनिल राम एवं उनके दोस्त एवं शाहिद खलीफा, इकबाल खलीफा, मुख्तार खलीफा, साकिब खलीफा, सद्दाम खलीफा, खुर्शीद खलीफा, मंजूर खलीफा, तोहिद खलीफा उर्फ़ अप्पू, पप्पू खलीफा,बबलू खलीफा, मेराज खलीफा, एजाज खलीफा, पिंटू खलीफा, सोनू खलीफा सभी निवासी दर्जी मोहल्ला पिठोरिया के खिलाफ आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन लोगों के को अपनी जमीन पर काम करने से रोकने पर लोहे के रॉड एवं लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया जिसमे सद्दाम हुसैन उर्फ फंटुस की छोटी उंगली टूट गया है.अनिल राम ने गला दबाकर मुझे जान से मरने का प्रयास किया जिससे मैं बेहोश हो गया.<br> जानकारी हो की इस जमीन पर मामला न्यायालय में लंबित है जिसका केस संख्या 50 / 2024 है और एक केस एसडीओ कोर्ट में लंबित है जिसका केस संख्या 424 / 2025 है. इस पर न्यायालय के द्वारा स्टेटस क्यू लगा हुआ है, जिसकी जानकारी पिठोरिया थाना को दी जा चुकी है.इसके बावजूद भू माफिया अनिल राम एवं शाहिद के द्वारा इस विवादित जमीन पर काम कराया जा रहा है.मोहम्मद सफदर अली ने पिठोरिया थाना से इन व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की तथा जमीन पर काम को जल्द से जल्द रुकवाया जाए.

Report By :- MUSKAN GUPTA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309