Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

9 बच्चों की माँ को लगा इश्क़ का बुखार ! प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या… शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया

0 400

CRIME DESK, NATION EXPRESS, कासगंज (उत्तर प्रदेश)

कासगंज में दिल दहला देने वाला मर्डर: 9 बच्चों की मां रीना ने प्रेमी हनीफ संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

कासगंज में 9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी. शव ईंट भट्ठे से बरामद हुआ, पुलिस ने पत्नी-प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया.

इस समय पति-पत्नी और ‘वो’ की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. चाहे मेरठ की मुस्कान हो या फिर इंदौर की सोनम रघुवंशी… सभी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के चक्कर में वो काम किया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. दोनों ने अपने-अपने पतियों को मौत दी, लेकिन कानून के हाथों से बन नहीं पाईं और अब सलाखों के पीछे हैं. मेरठ में जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति को नीले ड्रम में पैक कर दिया था तो वहीं सोनम ने अपने पति को हनीमून पर मरवा दिया था. अब इसी तरह का एक मामला यूपी के कासगंज जिले से सामने आया है.

- Advertisement -

Mother Of Nine Children Absconded After Killing Her Husband With Her Lover  In Kasganj See Photos - Amar Ujala Hindi News Live - Up:नौ बच्चों की मां ने  प्रेमी संग मिलकर पतिदरअसल, मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम से कई कदम आगे कासगंज की रीना निकली. उत्तर प्रदेश के कासगंज में 9 बच्‍चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह घटना पटियाली थाना क्षेत्र के भरगेन गांव में हुई। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला अपने बच्चों को छोड़कर घर से फरार है। यह घटना बीते 24 जून की है। भरगेन गांव में एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे से एक मजदूर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कायमगंज निवासी रतिराम नट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रतिराम की पत्नी रीना के हनीफ नामक युवक से अवैध संबंध थे। रीना और हनीफ के बीच लंबे समय से झगड़े होते थे। इन्हीं मतभेदों के चलते रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या की साजिश रची। 

9 बच्चों की मां ने बनाया बॉयफ्रेंड, पति को दिया वफा का ऐसा सिला, मार भी डाला और... जेठ ने खोला राज | Kasganj Mother of 9 children made boyfriend rewarded husbandपुलिस दोनों की तलाश कर रही

दोनों ने ईंट भट्ठे पर रतिराम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद रीना अपने 9 बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Breaking News: 9 बच्चों की मां को हुआ इश्क... पति की हत्या... प्रेमी के साथ फरार..!ट्यूबवेल के हौज में फेंकी लाश
जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव उलियापुर निवासी रतीराम (50) की उसकी पत्नी रीना व उसके प्रेमी हनीफ निवासी भरगैन ने हत्या कर दी। उसका शव भरगैन में ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को उसका शव ट्यूबवेल से बरामद किया। सोमवार को रतीराम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उसका विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखवा लिया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा की जांच के बाद ही उसकी मौत के राज खुलेंगे। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव अपने साथ गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग अभी भी फरार है।

Kasganj Murder Case: नौ बच्चों की मां Reena ने Boyfriend के साथ मिलकर Husband को मरवाया । UP Crimeपुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रतीराम की हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें सूचना के आधार पर आसपास के जिलों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

कासगंज में दिल दहला देने वाला मर्डर: 9 बच्चों की मां रीना ने प्रेमी हनीफ संग मिलकर रची खौफनाक साजिश - kasganj wife lover murder husband 9 children -अवैध संबंधों की ये कहानी चौंकाने वाली 

मामले की जांच में जो सच्चाई सामने आई, वो उसने इलाके में सनसनी फैला दी. बताया जा रहा है कि रतिराम की पत्नी रीना के हनीफ नामक युवक के साथ अवैध संबंध में थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव और झगड़े चल रहे थे. इन्हीं मतभेदों के चलते रीना और हनीफ ने हत्या की साजिश रची और एक सुनसान ईंट भट्ठे पर रतिराम को मौत के घाट उतार दिया. 

Mother Of Nine Children Absconded After Killing Her Husband With Her Lover  In Kasganj See Photos - Amar Ujala Hindi News Live - Up:नौ बच्चों की मां ने  प्रेमी संग मिलकर पतिअपने 9 बच्चों को छोड़ फरार हो गई रीना 

इधर हत्या को अंजाम देने के बाद रीना अपने नौ बच्चों को पीछे छोड़कर फरार हो गई है. घटनास्थल पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली और फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी रीना और हनीफ की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. फिलहाल जांच में हत्या की पुष्टि हो चुकी है और मामले में अवैध संबंध और पारिवारिक कलह को मुख्य वजह माना जा रहा है.

Report By :- SONAM TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, कासगंज (उत्तर प्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309