Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जिस युवक को 2 दिन पहले ही कब्र में दफनाया उसने ही घरवालों को कर दिया वीडियो कॉल, बोला- …. मोहर्रम पर मिलने आऊंगा…. होश उड़ा देगा यह मामला

0 741

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, औरैया (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है जहां मरे हुए आदमी ने अपने परिजनों को वीडियो कॉल करके मोहर्रम पर उनसे मिलने की बात कह दी. दरअसल कुछ दिन कुछ दिन पहले यहां पुलिस ने एक अज्ञात शव की पहचान करवाई थी. नूर मोहम्मद नाम के एक युवक के परिजनों ने शव की पहचान की थी. उस वक्त नूर मोहम्मद को कब्रिस्तान में रीति-रिवाज़ के अनुसार दफ़ना दिया गया था. लेकिन अब उनके इस वीडियो कॉल ने सबको हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. 

पोस्टमार्टम के बाद 'जिंदा' हो गया शख्स, पुलिस के लिए बना सिर दर्द, गांव वाले भी हैरानजब ईंट भट्ठे के पास मिला शव
औरैया की सदर कोतवाली के गांव पुरवा रहट ​में मौजूद काशी ईंट भट्ठे के पास 27 जून की दोपहर को एक 40 साल के आदमी का शव मिला था, ग्रामीणों ने उसके मानसिक बीमार होने और दो-तीन दिन से गांव के आसपास घूमते दिखने की जानकारी दी थी. शव की ​शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे.सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से अपलोड की गई तस्वीरें देख सेंगनपुर के रहने वाले शम्सुल और उनके पड़ोसी नसीम खान पुलिस के साथ मोर्चरी हुंचे थे. वहां उन्होंने चेहरे से शव की पहचान शम्सुल के भांजे नूर मोहम्मद के तौर पर की. उन्होंने बताया कि नूर मोहम्मद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था.

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था. परिजन शव को घर ले आए और रात में उसको गांव के ही कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया. कफन-दफन के बाद वे तीजे-40वें की तैयारियों में जुट गए लेकिन एक फोन कॉल ने उन्हें हैरान कर दिया. 

पोस्टमार्टम के बाद 'जिंदा' हो गया शख्स, पुलिस के लिए बना सिर दर्द, गांव  वाले भी हैरान | Auraiya person in whose name the dead person last rites  were performed turned out“मोहर्रम पर मिलने आऊंगा…”
एक जुलाई को नूर मोहमद ने फोन पर वीडियो कॉल करके अपने मामा से मोहर्रम पर गांव आने के लिए कहा, तब सबके होश उड़ गए. आखिर फिर वह डेड बॉडी किस की थी, इसका पता अभी नहीं लग पाया है. नूर मोहमद के परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी है. नूर मोहम्मद के परिवार वालों का कहना है कि मृतक का चेहरा नूर मोहम्मद से मिलने के कारण उनसे यह गलती हुई.  पुलिस दोबारा मृतक की पहचान ढूंढने में जुट गई है.

मृतक की असली पहचान करवाना अब पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है. सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार हमशक्ल होने के चलते भूलवश शिनाख्त होने की बात कही है. नूर मोहम्मद के गांव आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है !

Report By :- PRIYANKA SINGH, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, औरैया (उत्तर प्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309