Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नवप्रोन्नत DSP की वर्दी में आई एक नई चमक, जब IG-SSP ने लगाये बैच…. कंधों पर लगे सितारे, सिर्फ़ धातु नहीं, जिम्मेदारी की चमक होते हैं

0 312

CITY DESK, NATION EPRESS, RANCHI

रांची SSP कार्यालय में शुक्रवार का दिन कुछ खास था। ना कोई सायरन, ना कोई गश्त बस गर्व, उत्साह और उपलब्धि की गूंज थी। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर DSP बने रांची जिला के नवप्रोन्नत 6 अधिकारियों को आज बैच लगाया गया तो सिर्फ़ कंधे पर सितारे नहीं जड़े गये, भरोसे, ज़िम्मेदारी और सम्मान का वजन भी रखा गया। आईजी मनोज कौशिक और DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर DSP रैंक का बैच लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा “ये प्रमोशन सिर्फ़ पद नहीं, भरोसे की मोहर है।”

रांची SSP कार्यालय में आयोजित इस खास समारोह में लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातु थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को आज रांची के आईजी मनोज कौशिक और एसएसपी चंदन सिन्हा ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर DSP रैंक का बैच लगाया गया। समारोह में ग्रामीण SP, सिटी SP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी ने इस पल को और गौरवशाली बना दिया। रांची पुलिस बल के लिए यह सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संदेश था  कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, और कंधों पर लगे सितारे, सिर्फ़ धातु नहीं, जिम्मेदारी की चमक होते हैं।

- Advertisement -

बता दें कि झारखंड की कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते 25 जून कुल 64 पुलिस अधिकारियों को DSP रैंक में प्रमोट किया था। उनमें से 23 अधिकारियों को बीते सात जुलाई को DGP ने बैच लगाया था। वहीं, 6 अधिकारियों को आज बैच लगा सम्मानित किया गया।

Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309