बाप रे …रांची में ये कैसा इश्क़ ! 2 बच्चों की मां को चढ़ा ‘इश्क का बुखार’ अपने ही भतीजे से हो गया प्यार…. पति और दो बच्चों के प्यार को भूल प्रेमी संग हुई फरार
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के ठाकुरगांव सेमरटोला गांव से प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सात जन्म तक साथ निभाने का वादा कर सात फेरे लेने वाली महिला ने अपने पति और दो बच्चे को छोड़कर अपने ही भतीजे संग फरार हो गईं. यह मामला अब सुर्खियों में छाया हुआ है.
भतीजे के प्यार में पागल 2 बच्चों की मां, अंधे इश्क में इज्जत-सम्मान जलकर राख
रांची के ठाकुरगांव सेमरटोला गांव में रिश्तों की मर्यादा तोड़ चाची भतीजे संग फरार
प्यार कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. इस पर किसी का जोर नहीं. ऐसी कहावत तो सुनी ही होगी. रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगांव सेमरटोला गांव में तो हद ही पार हो गई. यहां शादीशुदा महिला को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया. दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे जिसने न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ममता देवी, जो कि नवलकिशोर साहू की पत्नी हैं, अपने ही भतीजे सिकंदर साहू के साथ गुरुवार रात घर से फरार हो गईं।
- Advertisement -
बताया जा रहा है कि ममता देवी और सिकंदर साहू के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस रिश्ते की जानकारी पहले ही परिजनों को हो गई थी, जिसके बाद एक सप्ताह पूर्व गांव में सामाजिक बैठक हुई थी। बैठक में दोनों को अलग रहने और भविष्य में न मिलने की हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके, दोनों का मिलना जारी रहा और अंततः 10 जुलाई की रात दोनों चुपचाप घर छोड़कर फरार हो गए। खास बात यह है कि महिला और युवक दोनों ही शादीशुदा हैं और दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।
मां ने छोड़ा घर, रोते राज गए 2 मासूम बच्चे
सुबह-सुबह जब बच्चों ने आंखें खोलीं, तो मां गायब थी। नाश्ते की जगह मिला सन्नाटा। 2 मासूम बच्चे की ममता के ताने-बाने को एक पल में तोड़ गई महिला, सिर्फ एक रिश्ते के मोह में।
पहले से था शक, लेकिन ऐसा धोखा मिलेगा, सोचा न था
पति को अपनी पत्नी और भतीजे की नज़दीकियों पर पहले से था शक। पर ये अंदाज़ा नहीं था कि एक दिन सब कुछ पीछे छोड़, चुपचाप भाग जाएगी और बच्चों को बेसहारा कर देगी।
गांव में फैली सनसनी, मोहल्ले में चर्चाओं का दौर
चाची और भतीजे की ये मोहब्बत गांव की गलियों में चर्चा का विषय बन गई है। कोई इसे पागलपन कह रहा, तो कोई मोहब्बत का अंजाम। हर कोई जानना चाहता है सच्चाई।
क्या पहले से थी साजिश? या बहकावे में आ गई चाची?
जाते-जाते जो चाची छोड़ गईं, वो सिर्फ घर नहीं था, वो एक पूरा भविष्य था। क्या ये सब पहले से प्लान था? या चाची भावनाओं में बह गईं? पुलिस कर रही जांच।
पति ने करवाई शिकायत दर्ज
महिला के पति नवलकिशोर साहू ने इस मामले को लेकर बुढ़मू थाना में आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी पत्नी और भतीजे को खोजा जाए। थाना प्रभारी विनित कुमार ने पुष्टि की कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस दोनों की सकुशल बरामदगी के लिए सघन प्रयास कर रही है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और सामाजिक स्तर पर भी इसे लेकर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
अब भी गुम है चाची और भतीजा, तलाश जारी
पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। क्या प्यार की ये भागदौड़ जल्द खत्म होगी या ये किस्सा और भी गहराएगा? जानिए आगे क्या होगा।
Report By :- ADITI SINHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI