बेकाबू फॉर्च्यूनर ने हरमू रोड में मचा दिया तहलका ! बाइक को सामने से मारी ज़ोरदार टक्कर …महिला समेत 2 बच्चे की मौत …
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी रांची में भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने हरमू रोड में तहलका मचा दिया। कार की जोरदार टक्कर से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, कई लोग बेतरह जख्मी हो गये। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इधर, एक्सीडेंट के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों ने कार के ड्राइवर को धर लिया और मारपीट करने लगे। लोगों के अनुसार कार का ड्राइवर नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने फॉर्च्यूनर में तोड़फोड़ की, वहीं, गाड़ी को जलाने की भी कोशिश की गयी। तभी अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और ड्राइवर को गुस्साए लोगों के चंगुल से निकाल अपने साथ ले गयी। वहीं, कार को भी जलाने से बचा लिया।

- Advertisement -
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार अरगोड़ा चौक की तरफ से रातु रोड की दिशा में जा रही थी। कार का नंबर JH01FF-4545 है। कार की रफ्तार काफी तेज थी। बेकाबू फॉर्च्यूनर ने पहले एक ऑल्टो कार को टक्कर मारी, फिर दो-तीन बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क की दूसरी ओर जाकर दीवार से टकरा गयी। ऑल्टो कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गये। इस टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटनासेथल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि एक महिला और 2 बच्चे की जान चली गयी है। बच्चे के सिर के परखच्चे उड़ गये हैं। उसकी आंखें तक बाहर निकल गयी हैं। मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने की कोशिश में जुटी है। वहीं, मृतक बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI