Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के लिए काल बना रविवार ! मर्डर, बवाल, आगज़नी, सड़क दुर्घटना, सुसाइड ने निगल ली कई जिंदगियां…..

0 762

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखण्ड की राजधानी रांची को आखिर किस की बुरी नज़र लग गई है, रविवार का दिन रांची के लिए अशुभ रहा….कहीं मर्डर तो कहीं बवाल… कहीं किसी ने ख़तम कर ली अपनी ज़िन्दगी तो किसी ने छीन ली ज़िन्दगी… रांची के अलग अलग हादसों मे किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई… किसी के जिगर का टुकड़ा चला गया तो किसी का परिवार बर्बाद हो गया ।

आइये हम आपको बताते हैं की कैसे रांची के लोगों के लिए काल बना रविवार

- Advertisement -

केस 1 – हिंदपीढ़ी में हत्या के बाद बवाल, आरोपी के घर पर हमला और आगजनी — इलाके में तनाव

रांची के हिंदपीढ़ी में मर्डर, हंगामे के बाद तनावहिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्ठी चौक के पास रविवार को दोपहर साहिल नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल साहिल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण जेल में हुए दो गुटों के बीच की पुरानी रंजिश है। जून में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद पूर्व पार्षद मो असलम और साहिल गुट के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी घटना का बदला लेने के लिए साहिल की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, जेल में असलम और उसका भाई साहिल के वार्ड में थे। साहिल और इरशाद की दोस्ती थी, और इरशाद से मारपीट होने पर साहिल और उसके दोस्तों ने असलम व उसके भाई पर हमला किया था। इसके बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया। फिलहाल पुलिस ने असलम के भाई आसिफ को हिरासत में लिया है, जबकि गोली मारने वाले युवक की पहचान अरमान के रूप में हुई है, जो फरार है। उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं। साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

साहिल की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मोबाइल बनाने के लिए घर से निकला था, लेकिन थोड़ी देर में हत्या की खबर मिली। उनका आरोप है कि पूर्व पार्षद का भाई साहिल को लगातार धमकी दे रहा था। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि असलम का भाई और चार-पांच युवकों ने मिलकर बेटे को घेरकर सीने में गोली मारी। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपित के घर पर हमला किया, तोड़फोड़ की और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक बुलेट बाइक में आग लगा दी गई। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर के सभी डीएसपी और थानेदार मौके पर कैंप कर रहे हैं। एसएसपी ने आदेश दिया है कि घटना में शामिल सभी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Ranchi में दिनदहाड़े साहिल की गोली मारकर हत्या, जेल विवाद का खूनी अंजाम, इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है। इलाके में भारी संख्या में जवान तैनात हैं। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व पार्षद मो असलम पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। 22 जनवरी को हिंदपीढ़ी निवासी कलीम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि मोजाहिद नगर में असलम और उसके भाइयों ने इरशाद पर जानलेवा हमला किया और फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर असलम को जेल भेजा था। इलाके के लोगों का कहना है कि असलम और उसके भाइयों ने लंबे समय से माहौल खराब कर रखा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन करेंगे।

केस 2 – बेकाबू फॉर्च्यूनर ने हरमू रोड में मचाया कोहराम, मासूम बच्ची समेत 3 की मौत

आरोपी आदर्श

आरोपी ड्राइवर सोना-चांदी का व्यवसायी, अपर बाजार का निवासी

अरगोड़ा में काव होटल के पास रविवार शाम भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार एसयूवी (जेएच01एफएफ-4545) ने कार और बाइक को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रही दो महिलाओं और एक बच्ची को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने एसयूवी चालक सोना-चांदी व्यवसायी आदर्श राज उर्फ मोहित राज को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपर बाजार के महावीर चौक का रहने वाला है। हादसे के वक्त वह नशे में था। उसके खून में अल्कोहल की मात्रा 130 मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरमू हाउसिंग कॉलोनी की किरण देवी (56) आनंद नगर की रीतिका मंडल (33) और उसकी भतीजी पूर्वी (8) के साथ खाना खाने काव होटल गई थीं। शाम छह बजे तीनों जैसे ही होटल से निकलकर सड़क पर आईं, तभी अनियंत्रित एसयूवी ने तीनों को कुचल दिया।

1000259883

गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीटा। उनका आरोप है कि ड्राइवर नशे में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों को सड़क जाम कर हंगामा किया है. लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया है। वहीं घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने और हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर हटिया डीएसपी और अरगोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हटिया के डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार कार चलाने के दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दियाऔर रास्ते से गुजर रहे गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। तीन लोग जख्मी हैं। पकड़े जाने के बाद थाने में भी आने लगी थी पैरवी… जैसे ही आदर्श को पुलिस पकड़ कर थाने लाई, उसे छुड़ाने के लिए थाने में ही कई लोगो की पैरवी आने लगी। कई राजनीतिक पार्टी के लोग थाने में फोन करने लगे। थाने में भी आदर्श राजनीतिक धौंस दिखा रहा था। हालांकि अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने किसी की पैरवी नहीं सुनी।

केस 3 – पुंदाग में दो मंजिला इमारत से युवती ने छलांग लगाकर दी जान

Jharkhand News ranchi Pundag girl committed suicide by jumping from two storey buildingझारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। महज 19 वर्ष की एक युवती ने दो मंजिला इमारत की छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान बोकारो जिले की रहने वाली नेहा सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले चार महीने से पुंदाग में किराए के कमरे में रहकर नौकरी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक नेहा एक प्रोडक्ट सेलिंग कंपनी में कार्यरत थी, जिस मकान में वह रहती थी, वहां उसके साथ चार अन्य सहेलियां भी रहती थीं। घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुई। मकान मालिक ने छत से गिरने की आवाज और अफरा-तफरी सुनते ही बाहर आकर देखा, तो नेहा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घटना से कुछ देर पहले नेहा अपने कमरे में अकेली थी, जबकि उसकी सहेलियां दूसरे कमरे में थीं।

Girl Suicide after jumped from 4th Floor | घरेलू विवाद में युवती ने हाथ की नस काटी, फिर लगा दी 4 मंजिल से छलांग - India TV Hindiपुलिस ने मृतका के साथ रहने वाली सहेलियों और मकान मालिक से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन निजी जीवन में किसी तनाव या विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतिका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और उनके रांची पहुंचने के बाद आगे की जांच में तेजी लाई जाएगी। मकान मालिक राजू कुमार के अनुसार नेहा शांत स्वभाव की थी और आसपास के लोगों से कम ही बातचीत करती थी। इस तरह की घटना होगी हम लोग सोचे भी नहीं थे।

केस 4 – रांची में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी फिरोज अली ने की आत्महत्या

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी ने की आत्महत्या, जमानत के बाद घर में रह रहा था; जांच में जुटी पुलिसरांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में जमानत पर निकले फिरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पुलिस विभाग और इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीते शनिवार रात की बताई जा रही है। जो कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड गली नंबर आठ में हुई। घटना के बाद युवक को तत्काल उसे रिम्स ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक के आत्महत्या की पुष्टि हिंदीपीढ़ी थाना की पुलिस ने की है।

छेड़खानी के आरोप के बाद पुलिस लगातार इसकी छानबीन कर रही थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान फिरोज अली के रूप में हुई थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। युवक गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा था। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र से हो पायी थी।

रांची में जिस तरह से अलग अलग घटनाओं में कई लोगों ने अपनी ज़िन्दगी गंवा दी वैसे लोगों को सोचना चाहिए की भगवान् ने बहुत ही खूबसूरत बनाई है ज़िन्दगी… ये ज़िन्दगी है उतर चढ़ाव आते रहेंगे… हमें उनका डट कर मुक़ाबला करना होगा… वैसे लोग जो दुसरो की ज़िन्दगी छीन लेते है उनका घर उजाड़ दते हैं वैसे लोगों को पुलिस पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजे और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की कोशिश करे ।

Report By :- KIRAN TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309