Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

धनबाद में बवाल ! दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर… थाना प्रभारी वकार हुसैन ने उग्र भीड़ को समझाकर मामला कराया शांत

0 224

CITY DESK, NATION EXPRESS, DHANBAD

पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद खटाल और पासी धौड़ा बस्ती में सोमवार को दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना में एक युवती घायल हो गई, जबकि कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. 

धनबाद : पुटकी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव-तोड़फोड़ से दहशत का माहौल

- Advertisement -

रिकवरी एजेंट और वाहन मालिक के बीच हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम पासी धौड़ा के एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट और खटाल के एक वाहन मालिक के बीच लोन की किस्त को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी. लेकिन पुलिस ने उस वक्त हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था.  लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर तनाव भड़क गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.  इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के नेतृत्व में पुटकी, केंदुआ, लोयाबाद, भागाबांध, मूनीडीह और कापुरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ कर हालात पर काबू पाया. 

धनबाद : पुटकी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव-तोड़फोड़ से दहशत का माहौल

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, पुलिस एहतियातन कर रही कैंप

थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि इस घटना में कुछ घर और तीन-चार बाइक क्षतिग्रस्त हुई है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस एहतियातन कैंप कर रही है, ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके 

Dhanbad: पथराव और तोड़फोड़ में एक युवती घायल | Dhanbad: A young woman injured in stone pelting and vandalism

आज सुबह फिर भड़का विवाद

हालांकि सोमवार सुबह तनाव फिर से भड़क गया और दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के नेतृत्व में पुटकी, केंदुआ, लोयाबाद, भागाबांध, मूनीडीह और कापुरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।

Report By :- SONALI SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, DHANBAD

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309