धनबाद में बवाल ! दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर… थाना प्रभारी वकार हुसैन ने उग्र भीड़ को समझाकर मामला कराया शांत
CITY DESK, NATION EXPRESS, DHANBAD
पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद खटाल और पासी धौड़ा बस्ती में सोमवार को दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना में एक युवती घायल हो गई, जबकि कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

- Advertisement -
रिकवरी एजेंट और वाहन मालिक के बीच हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम पासी धौड़ा के एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट और खटाल के एक वाहन मालिक के बीच लोन की किस्त को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी. लेकिन पुलिस ने उस वक्त हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था. लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर तनाव भड़क गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के नेतृत्व में पुटकी, केंदुआ, लोयाबाद, भागाबांध, मूनीडीह और कापुरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ कर हालात पर काबू पाया.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, पुलिस एहतियातन कर रही कैंप
थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि इस घटना में कुछ घर और तीन-चार बाइक क्षतिग्रस्त हुई है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस एहतियातन कैंप कर रही है, ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके

आज सुबह फिर भड़का विवाद
हालांकि सोमवार सुबह तनाव फिर से भड़क गया और दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के नेतृत्व में पुटकी, केंदुआ, लोयाबाद, भागाबांध, मूनीडीह और कापुरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।
Report By :- SONALI SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, DHANBAD