Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड कैडर के 16 IPS को मिलेगा प्रमोशन ! मनोज कौशिक – ADG, अनीश गुप्ता – IG, मोहम्मद अर्शी – DIG रैंक में होंगे प्रमोट

0 462

CITY DESK NATION EXPRESS RANCHI

झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसमें झारखंड कैडर के कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को दो महीने बाद पदोन्नति दी जाएगी. इन अधिकारियों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं.पुलिस मुख्यालय ने इन सभी पदोन्नतियों से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दिया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही जल्द ही इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

इन्हें मिलेगा एडीजी रैंक में प्रमोशन

- Advertisement -

– मनोज कौशिक (2001 बैच) :  एडीजी रैंक में पदोन्नत किया जाएगा. वे वर्तमान में रांची जोनल आईजी के साथ-साथ सीआईडी आईजी का भी कार्यभार संभाल रहे हैं.

तीन अधिकारियों की आईजी रैंक में होगी प्रोन्नति  

2008 बैच के तीन अधिकारियों को डीआईजी से आईजी रैंक में पदोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

– अनीश गुप्ता :  वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं.

– एम. तमिलवानन : नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में तैनात हैं.

– अजय लिंडा : वर्तमान में डीआईजी, होमगार्ड एवं फायर सर्विस के पद पर कार्यरत हैं.

पांच अधिकारियों को डीआईजी रैंक में मिलेगा प्रमोशन

कुसुम पुनिया (2010 बैच) को डीआइजी रैंक में पदोन्नति दी जाएगी. इसके अलावा 2012 बैच के पांच अधिकारी किशोर कौशल, अखिलेश वी. वरियर, अंजनी कुमार झा, मोहम्मद अर्शी और आनंद प्रकाश को भी डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया जाएगा.

सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति

2013 बैच के छह एसपी रैंक के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया जाएगा. इनमें हुर्दीप पी. जनार्दन, निधि द्विवेदी, अंशुमान कुमार, प्रशांत आनंद, हरिलाल चौहान और एक अन्य अधिकारी शामिल हैं. इन पदोन्नतियों के बाद झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए सिरे से तैनाती देखने को मिल सकती है.

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK NATION EXPRESS RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309