Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जिसका डर था वही हुआ, मोंथा चक्रवात ने तो मचा दी तबाही, झारखंड, यूपी-बिहार में आफत का अलर्ट, बारिश से मचेगा हाहाकार, IMD का अलर्ट

0 567

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

जिसका डर था, आखिर वही हुआ… मोंथा चक्रवात (Cyclone Montha) ने मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई. गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) के रूप में तट से टकराने के बाद इसने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तूफान का असर ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक दिखाई देने लगा है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में अच्छी खासी बारिश देखी गई, जिससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई और मौसम एकदम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया. यही हाल तूफान मोंथा की वजह से अन्य जिलों में भी देखा गया. अब झारखंड में मोंथा तूफान पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी किया है.

- Advertisement -

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में खासतौर पर कुछ जिले जैसे रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लातेहार व लोहरदगा इन जिलों में अच्छी खासी जोरदार बारिश की प्रबल संभावना है. बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी देखने को मिलेगा. ऐसे में घर से बाहर अगर निकलते हैं, तो थोड़ा सावधान होकर रहे. खासतौर पर दोपहर के बाद से मौसम बदलने की पूरी संभावना है.
Cyclone Montha Alert: चक्रवाती तूफान मोंथा कहां पहुंचा, Delhi Bihar में  कितनी तबाही मचाएगा । Weather31 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी
इस साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर खासतौर पर 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा. 1 नवंबर को हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 31 तक भारी बारिश को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. साथ में वज्रपात भी, ऐसे में लोगों को 3 दिन फिर से बारिश से निपटना होगा.
मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट
बता दें कि मोंठा तूफान का नाम थाईलैंड के एक सुगंधित फूल के नाम पर रखा गया है. जो अपनी खास सुगंध के लिए मशहूर है. तूफान में तेज बारिश के साथ वज्रपात और हवा चलेगी, जिसकी वजह से किसानों के खेतों में लगे फसल बर्बाद हो सकती है. ऐसे में रांची मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट किया है और अपने फसल को कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है.

Cyclone Montha Update : उग्र हुआ तूफानी चक्रवात मोंथा, कई राज्यों में तेज  बारिश! | Top News | N18Vबारिश से रांची की सड़कों पर जलजमाव

मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से रांची की सड़कों पर फिर से जलजमाव की स्थिति बन गई। कई इलाकों में नगर निगम द्वारा गड्ढों में डाले गए स्टोन डस्ट बारिश में बह गए, जिससे सड़कों पर फिर गड्ढे दिखने लगे। छठ पूजा संपन्न होने के बाद हुई बारिश से लोगों को ज्यादा परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन आवागमन प्रभावित रहा। बुधवार से स्कूल खुलने वाले हैं, ऐसे में यदि बारिश और हवा का असर जारी रहा, तो बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

चक्रवाती तूफान मोंथा से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही

जिसका डर था, आखिर वही हुआ… मोंथा चक्रवात (Cyclone Montha) ने मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई. गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) के रूप में तट से टकराने के बाद इसने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तूफान का असर ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक दिखाई देने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मोंथा तूफान मंगलवार को आंध्र प्रदेश तट के मछिलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास ज़मीन से टकराया. उस समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए.

 

Cyclone Montha Alert News: डराने लगा चक्रवाती तूफान मोंथा! UP & Bihar में  अलर्ट । Odisha। IMDआंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में तूफान के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जब तेज़ हवाओं से गिरा पेड़ उसके घर पर जा गिरा. इसी जिले में तेज़ हवाओं के चलते नारियल के पेड़ गिरने से एक लड़का और एक ऑटो चालक घायल हो गए. मौसम विभाग ने बताया कि ‘मोंथा’ नाम थाई भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है खुशबूदार फूल. लेकिन इस चक्रवात ने अपने नाम के विपरीत विनाश की गंध फैला दी है
Cyclone Montha Alert: 5 राज्यों में भयंकर तबाही मचाएगा चक्रवात मोंथा, NDRF  की 22 टीमें तैनात| Monthaओडिशा में 15 जिलों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है. कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं. IMD के ताज़ा बुलेटिन के मुताबिक, अगले 24 घंटों में चक्रवात का असर उत्तर दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी और मध्य भारत के हिस्सों तक पहुंचेगा. मोंथा तूफान के कारण ओडिशा में बेहद भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, तेलंगाना और विदर्भ में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी पूर्वी इलाकों में बिजली चमकने और आंधी-बारिश की संभावना है. IMD ने कहा है कि कई राज्यों में गर्जन के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाओं (30 से 60 KMpH.) की संभावना है. छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और केरल में 40-60 KMpH की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तटीय कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और बंगाल के तटीय हिस्सों में 30 40 KMpH की गति से झोंके चल सकते हैं. उत्तर आंध्र प्रदेश तट पर हवाओं की रफ्तार 65 से 75 KMpH. तक पहुंचने का अनुमान है.
Cyclone Montha: आर्मी हाई अलर्ट पर... तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ' मोंथा', इन राज्यों पर खतरा - cyclone montha is approaching with highest  danger speed the indian army on high alertमौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है. कर्नाटक, गोवा, गुजरात, आंध्र, ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें और उफान की स्थिति बनी रहेगी. पूर्व-मध्य अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 35 से 65 KMpH. की गति से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है.
मोंथा तूफान के प्रभाव से तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश और तेज़ हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं. मोंथा ने एक बार फिर साबित किया है कि समुद्री तूफानों का असर सिर्फ तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनका प्रभाव पूर्वी और मध्य भारत तक गहराई से महसूस किया जा सकता है.
Report By :- KOMAL SINHA, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309