Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

3 मई से 7 दिन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा राज्य, CM बोले- सबको मिलकर लड़नी है जंग

0 1,710

NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा

हरियाणा प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। प्रदेश अब 7 दिन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। गृह मंत्री अनिज विज ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। नए आदेशों के तहत, 3 मई दिन सोमवार से अगले 7 दिन प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो लॉकडाउन लगाने की वजह बने। - Dainik Bhaskar इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था।

- Advertisement -

बता दें कि प्रदेश में मात्र 8 दिनों में एक लाख नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए, जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हुई। शनिवार को रिकवरी दर 78.70 फीसदी व मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत रही। गुरुग्राम व फरीदाबाद में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। प्रदेश में सक्रिय मरीज अब 102526 हो गए हैं।

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309