NEWS DESSK, NATION EXPRESS, RANCHI
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है। इसमें भीड़ को रोकने के लिए कई बंदिशें लगाई गई है। इसका असर भी नजर आने लगा है, संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। दोपहर दो बजे के बाद फिलहाल मेडिकल शॉप को छोड़कर किसी तरह की दुकान खोलने की इजाजत नहीं है। तीन बजे के बाद तो सड़क पर घूमने वालों को हर चौक-चौराहों पर कारण बताना पड़ रहा है।
रांची में खाद्य सामग्री की सबसे प्रतिष्ठित दुकान गुप्ता भंडार समेत रांची के कई प्रतिष्ठान कोविड-19 गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ा रहा है नेशन एक्सप्रेस की टीम ने शहर के कई दुकानों का घूम घूम कर जायजा लिया उसमें पाया के गुप्ता भंडार में जिला प्रशासन के आदेश के धज्जियां उड़ रही है उस दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का नामोनिशान तक नहीं है और पुलिस की गश्ती के बावजूद उनके दिल में पुलिस तक का खौफ नहीं है इसलिए गुप्ता भंडार 2 बजे के बाद भी बिना किसी डर और भय के बड़े आराम से अपनी दुकान को खोलकर ग्राहक को सामान बेच रहे हैं
- Advertisement -
मगर दो बजे से पहले मेन रोड में डेली मार्केट, एकरा मस्जिद के आगे बेकरी शॉप, चुटिया बाजार, नागाबाबा खटाल, डाेरंडा बाजार, लालपुर चौक के समीप सब्जी बाजार सहित अन्य इलाकों में भीड़ लग रही है। सभी जगह खासकर सब्जी मार्केट में खूब लापरवाही नजर आई। अधिकांश इलाकों में पुलिस लोगों को भीड़ लगाने से रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। ना ही भीड़ लगवाने वाले दुकानों पर कार्रवाई हो रही है। पुलिस जांच व कार्रवाई की खानापूर्ति दिन के 3 बजे के बाद तब कर रही है, जब दुकानें बंद हो जा रही हैं। शहर की धड़कन कहे जाने वाले डेली मार्केट, चुटिया बाजार, नागाबाबा खटाल, लालपुर चौक के समीप सब्जी बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। मतलब साफ है कि शहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस की इसमें कोई दिलचस्पी ही नहीं है।
Report By :- NIDHI AGARWAL, NEWS DESSK, NATION EXPRESS, RANCHI