चाचा भतीजा हत्याकांड ! 36 डिसमिल जमीन विवाद बना ‘खूनी खेल’ की वजह, ARMY के जवान ने चोरी वाली AK-47 हथियार से रांची में किया था डबल मर्डर
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए चाचा-भतीजे की हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक आर्मी जवान निकला। जिसने सेना की AK-47 राइफल चुराकर वारदात को अंजाम दिया। जमीन विवाद के चलते यह हत्या हुई।
हाइलाइट्स
- Advertisement -
- रांची में चाचा-भतीजे की हत्या का मुख्य आरोपी निकला आर्मी जवान
- आर्मी जवान ने AK-47 चुराकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम
- जमीन विवाद के चलते हुई इस दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड भारतीय सेना का एक जवान निकला, जिसने सेना की AK-47 राइफल चुराकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी योजना फुलप्रूफ थी, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनोहर टोपनो को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। इस अपराध में उसका साथी सुनील कच्छप भी शामिल था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा है।.

36 डिसमिल जमीन विवाद बना ‘खूनी खेल’ की वजह
रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी जवान मनोहर टोपनो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल 47 यूनिट में जनरल ड्यूटी पर तैनात था। यह डबल मर्डर कतपरा गांव में 36 डिसमिल जमीन को लेकर हुए विवाद का नतीजा था। वर्ष 2015 में मनोहर टोपनो ने इस जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इसके लिए उसने मृतक बुधराम मुंडा के भाई शनिचरवा को दो लाख रुपये दिए थे, लेकिन कुछ समय बाद शनिचरवा की मृत्यु हो गई। इसके बाद मनोहर टोपनो ने जमीन के लिए बुधराम मुंडा से संपर्क किया। बुधराम ने जमीन देने में आनाकानी की और एक बार फिर दो लाख रुपये ले लिए। लेकिन नौ साल बीत जाने के बावजूद जमीन न मिलने से गुस्साए जवान ने हत्या की साजिश रची।
आर्मी से हथियार चोरी कर रांची में रची खतरनाक साजिश
मंगलवार को रांची के नगड़ी में हुए डबल मर्डर को एक महीने की छुट्टी पर आए सेना के जवान मनोरंजन टोपनो ने अंजाम दिया था. मनोरंजन भारतीय सेना में है और उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है. गिरफ्तार जवान मनोहर टोपनो ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जुलाई 2024 में उसने सेना के एक अन्य जवान की एके-47 रायफल चुरा ली थी। अपने साथी की मदद से वह यह हथियार चोरी-छिपे रांची ले आया। इसके लिए उसने अपने सहयोगी को पहले फ्लाइट से जम्मू बुलाया, फिर वहां से चोरी का हथियार सौंपकर उसे दिल्ली, मुजफ्फरपुर होते हुए रांची भेज दिया। उसी राइफल से मनोरंजन टोपनो ने मनोज और बुधराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी. दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बाद रांची पुलिस ने मनोरंजन टोपनो को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने एके-47 को घने जंगल में मिट्टी में गाड़ दिया था उसके पास से एके 47 और कुछ कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया है

जमीन विवाद के कारण हत्या
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया था. सेना के जवान मनोरंजन ने 2016 में ही मारे गए बुधराम के भाई को दो लाख रुपए 26 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए दिए थे. इसी बीच बुधराम के भाई की एक्सीडेंट में मौत हो गई. उसके बाद जब भी सेना का जवान अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए बुधराम के पास जाता तो वह आनाकानी करता है.
इसी बीच एक बार फिर से बुधराम ने सेना के जवान से 2 लाख लिया और कहा कि इस बार वह उसकी जमीन रजिस्ट्री कर देगा. लेकिन दोबारा पैसे लेने के बाद भी उसने आर्मी जवान को जमीन रजिस्ट्री नहीं की इसके बाद जवान ने उसकी हत्या की प्लानिंग की और अपने एक साथी जवान का एक-47 राइफल चोरी कर उसे अपने एक दोस्त के जरिए रांची मंगवाया और उसी राइफल से बुधराम को मार डाला. वहीं इस वारदात मारे गए मनोज की हत्या आर्मी जवान नहीं करना चाहता था, लेकिन वह बुधराम को मारने के दौरान बीच बचाव में आ गया जिसकी वजह से उसकी भी हत्या करनी पड़ी.
अब भी फरार हैं दो आरोपी, पुलिस कर रही छापेमारी
एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले की सूचना सेना को पत्राचार के माध्यम से भेजी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाली एसआईटी टीम को हाई रिवॉर्ड दिया जाएगा। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में गठित इस टीम में डीएसपी अरविंद, नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय, रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, ओरमांझी थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Report By :- SUPRIYA SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

