Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कुरैशी मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो गुटों में तनाव, जमकर चले ईंट पत्थर, अफरातफरी का माहौल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

0 592

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

झारखंड के गिरिडीह जिले के कुरैशी मोहल्ले में मंगलवार को तनाव फैल गया. यहां किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया. इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया

झारखंड के गिरिडीह जिले के कुरैशी मोहल्ले में मंगलवार को तनाव फैल गया. यहां किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया. एक पक्ष कुरैशी मोहल्ले का है तो दूसरा पक्ष मछली मोहल्ला का. मामले की सूचना पर डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही आपस में भिड़ रहे लोग फरार हो गए.

- Advertisement -

People Of Two Communities Clashed About The Splurge Fierce Stone Pelting  Police Officers Arrived With Force - मिर्जापुरः छींटाकशी को लेकर दो  समुदायों के लोग भिड़े, जमकर हुआ पथराव, फोर्स ...

बताया जाता है कि कुरैशी मोहल्ला के दो युवक अपने ही मोहल्ले में घूम रहे थे. यहीं पर मछली मोहल्ले के एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर कुरैशी मोहल्ला के दोनों युवकों से कहासुनी हो गई. इसके बाद दोनों मोहल्ले के लोगों का जुटान कुरैशी मोहल्ले में हो गया. बात बढ़ी और पथराव शुरू हो गया. पथराव से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

पुरानी रंजिश में बढ़ा तनाव 

इस संदर्भ में नगर पुलिस का कहना है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पुरानी रंजिश के कारण यह घटना घटी है. नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने कहा कि घटना में किसी को चोट नहीं लगी है. एहतियात के तौर पर पुलिस पदाधिकारी व बल को प्रतिनियुक्त किया गया है. असामजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. पुलिस इलाके में लगातार कैंप की हुई है.

हवाई फायरिंग की भी चर्चा 
इस घटना को लेकर ही भी चर्चा हो रही है कि ईंट पत्थर के अलावा दोनों तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई है. हालांकि इस घटना की पुष्टि किसी पुलिस प्रशासन ने नहीं की है. बता दें, इस तरह की कई बार वर्चस्व की लड़ाई यहां पर देखी गई है जहां पर गोलियां भी चली है. वहीं इस घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी.

Report By :- PUJA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309