Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अमन और सुकून के साथ मनाई जा रही है ईद

0 446

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद उल फितर आज देश भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है नमाज के लिए मस्जिदों को काफी सजाया गया है मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने इलाके के मस्जिद में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ईद का त्यौहार अमन चैन और सुकून के साथ मना रहे हैं सरकार के द्वारा गाइडलाइंस में यह कहा गया है कि मस्जिदों में 50% क्षमता के साथ नमाज अदा की जा सकती है इसी का ख्याल रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलग-अलग मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की इससे पहले तकरीर करते हुए अलग-अलग मस्जिदों के उलेमा और मौलाना ने

कोरोना गाइडलाइन को समझाते हुए इस पर अमल करने की बात कहीं रांची के भी विभिन्न मस्जिदों में सुबह 6:00 बजे ही ईद की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिदों में अदा की गई नामकुम थाना क्षेत्र के मस्जिदे हमजा में 5:45 पर नमाज अदा की गई मुस्लिम भाइयों ने देश दुनिया की तरक्की के लिए और इस महामारी से बचने के लिए विशेष दुआ की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने ईद की बधाई दी है अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि ईद से पहले रमजान के पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं जिसके बाद ईद का जश्न खुशी के साथ मनाया जाता है

- Advertisement -

1. महाराष्ट्र: मस्जिदों और बाजारों में भीड़ इकट्ठा नहीं होगी
सरकार ने खुद गाइडलाइंस जारी की हैं। कहा है कि ईद का त्योहार बेहद सावधानी से मनाएं। नमाज अदा करने के लिए मस्जिद या सार्वजनिक स्थलों पर न जमा हों। जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों की भी इजाजत नहीं है। सामान खरीदने के लिए भी दुकानें तय समय तक ही खुलेंगी और बाजारों में भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। ठेले आदि सड़कों के किनारे नहीं लगाए जाएंगे। ईद के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। मुस्लिम धर्मगुरू और सामाजिक कार्यकर्ता ईद के दौरान लोगों को जागरूक करें। लोग घर पर ही ईद मनाएं। जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद (अरशद मदनी) ने कहा कि इस बार ईद घर पर ही मनानी होगी।

2. राजस्थान: कलेक्टर, एसपी के साथ उलेमा भी बोले- घर पर रहें
राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर और एसपी ने मुस्लिम समुदाय से ईद पर सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि संक्रमण की चेन तोड़ा सबसे जरूरी है और इसलिए घर पर रहकर ही त्योहार मनाएं। जयपुर की चीफ काजी और शहर मुफ्ती ने भी कहा कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए और घर पर रहकर ईद मनाई जाए।

3. मध्य प्रदेश: सुबह 6:15 बजे गाइडलाइंस के हिसाब से होगी नमाज
सरकार और प्रशासन के साथ सरकार ने भी अपील की है कि घर पर ही नमाज अदा करें। राजधानी भोपाल की बात करें ते यहां शुक्रवार सुबह 6:15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी और वो भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए। शहर काजी ने अपील की है कि ईद मुबारक कहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की जगह बधाइयां सोशल मीडिया व मोबाइल पर दें। मास्क लगाकर नमाज पढ़ें।

4. उत्तर प्रदेश: ईद के दौरान गले मिलने की इजाजत नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार ने गाइडलाइंस में कहा है कि मस्जिदों में नमाज नहीं की जाएगी। चुनिंदा ईदगाह और मस्जिदों में इमाम समेत 5 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम नहीं होंगे। ईद के दौरान हाथ मिलाने और गले मिलने की इजाजत नहीं है। कोरोना की गाइडलाइंस को पूरी तरह फॉलो किया जाए। यूपी सरकार ने ये गाइडलाइंस तब जारी कीं, जब ईद की खरीदारी के लिए कई जगहों पर भीड़ इकट्ठा हुई।

5. बिहार: धर्मगुरु बोले- लॉकडाउन की पाबंदियों का ध्यान रखें
सरकार और प्रशासन ने मुस्लिमों से घर पर रहकर नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है। राज्य के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी कहा है कि लॉकडाउन की गाइडलाइंस का पालन किया जाए। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी ईद की नमाज नहीं अदा की जाएगी।

Report By :- PALAK SINGH/ HEENA PARWEEN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309