Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे है:-CM हेमंत सोरेन

0 448

NEWS DESK, NATION EXPESS, RANCHI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से ट्वीट कर अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें. उन्होंने कहा कि यह सही है कि केस कम हुआ है. पर ये मत समझ लें कि खतरा टल गया है. उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में हमने देखा कि जब-जब हमने इस महामारी को हल्के में लिया, तब-तब इसने दोगुनी शक्ति से वापसी कर तबाही मचायी है. इसलिए खुश होने के बजाय हमें अब और सतर्क रहना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी झारखंडियों के सहयोग से हम इस महामारी को धीरे-धीरे काबू में कर रहे हैं, पर लड़ाई अब ग्रामीण क्षेत्रों को इस महामारी से बचाने की है. इसको ध्यान में रखते हुए गांवों में सर्वे कराया जा रहा है. घर-घर जांच करायी जा रही है, ताकि संक्रमण का पता कर उसे समय पर काबू में किया जा सके.

तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार तीसरे वेव से लड़ने की तैयारी बहुत पहले शुरू कर चुकी है. विशेषज्ञों से राय ले कर हम आने वाले खतरे को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं. मुझे मालूम है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान पाबंदियां बढ़ाने पर आप लोगों को थोड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है. पर यह समस्त राज्य के लिए जरूरी कदम था. फिर भी आपको हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है. उन्होंने कहा कि यह समय धीरज रखने का है. आपका धैर्य और साथ हमें इस लड़ाई में अवश्य विजयी बनायेगा. एक बार पुनः याद दिला दूं कि बिना मास्क अपने घरों से बाहर न निकलें. साथ ही राज्य की जनता द्वारा खुद को निःशुल्क दी जा रही वैक्सीन अवश्य लगायें. यह पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है.

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPESS, RANCHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309