Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

13 साल की लड़की का 48 घंटे में 13 बार रेप, जिससे भी मदद मांगी उसने कर दिया रेप

0 800

CRIME DESK, NATION EXPRESS, जबलपुर

एसपी के मुताबिक सिलसिलेवार दरिंदगी से बच्ची बहुत डरी हुई है

जबलपुर शहर में रहने वाले एक शासकीय कर्मचारी की 13 साल की मासूम बच्ची जो कक्षा नौ की छात्रा है, 48 घंटे में 9 लोगों के द्वारा 13 बार रेप किया गया। उसके कथित बॉयफ्रेंड ने उसे किडनैप किया और अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। फिर एक ढाबे पर पांच अन्य लोगों ने भी बारी-बारी रेप किया। लड़की ने दो ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट मांगी तो दोनों ने बदले में रेप किया। कुल मिलाकर 48 घंटे तक मासूम लड़की पर हैवानियत होती रही। गंभीर रूप से घायल लड़की ठीक से बात तक नहीं कर पा रही है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार उमरिया निवासी 13 वर्षीय बच्ची जबलपुर में पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। वह 9वीं की छात्रा है। पिता सरकारी नौकरी में हैं। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने से छात्रा मां के पास उमरिया आ गई। 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर की घरेलू काम से सब्जी मंडी गई थी। यहां उसे राहुल कुशवाहा व आकाश सिंह नाम के दो युवक मिले। दोनों ने एक दुकान में ले जाकर उसे बहलाया-फुसलाया और मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए।

नौवीं की छात्रा के साथ 24 घंटे में 11 बार रेप किया गया

दोनों आरोपी उसे लेकर शहर से लगे भरौला व छटन के जंगल में पहुंचे। यहां डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे में ले गए। रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा। यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की।

दो ट्रक वालों ने लिफ्ट दी, दोनों ने रेप किया

Teenagers gang-rape middle school girlपुलिस के अनुसार दूसरे दिन यानी 12 JUNE की सुबह बच्ची ने बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की, तो आरोपियों ने एक ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया। रास्ते में ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। यही नहीं, इस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया।

ठीक से बता नहीं पा रही बच्ची

बच्ची ने उमरिया पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। एसपी विकास शाहवाल भी थाने पहुंचकर पूछताछ की। एसपी के मुताबिक सिलसिलेवार दरिंदगी से बच्ची बहुत डरी हुई है। वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। कोतवाली थाने मेें 9 आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आकाश सिंह, राहुल कुशवाह, मानू केवट, ओमकार राय, रजनीश चौधरी, पारस सोनी व ट्रक चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ईतेन्द्र व अन्य ट्रक चालक की तलाश जारी है। आरोपियों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। ट्रक चालक रोहित सीधी और अन्य आरोपी उमरिया के रहने वाले हैं।

इससे पहले 4 जनवरी को भी गैंग रेप हुआ था

एसपी के अनुसार किशोरी ने बताया है, आकाश 4 APRIL को भी उसे जंगल में ले गया था। यहां उसने अपने दूसरे दोस्तों को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया, परिजन ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
Report By :- AAKANSHA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, जबलपुर

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309