Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मॉल के अंदर ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था कॉलगर्ल सप्लाई का रैकेट

0 649

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

नोएडा की थाना सेक्टर-49 पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लड़कियों को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-73 स्थित स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर व स्पा की संचालिका पायल चौहान ऑनलाइन बुकिंग करके कॉल गर्ल भेजती है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाई तथा फर्जी ग्राहक के माध्यम से महिला से संपर्क किया।

- Advertisement -

उत्तराखंड: धर्मनगरी में जिस्म का धंधा, फोन पर कॉलगर्ल की होम डिलिवरी..वायरल  हुआ ऑडियो (Call girl in haridwar audio viral)उन्होंने बताया कि जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार का अड्डा चल रहा है तो पायल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस धंधे में कथित तौर पर संलिप्त तीन लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

डीसीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई अहम दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाली महिला ग्राहकों से पांच से 10 हजार रुपये लेती थी और इस काम में शामिल लड़कियों को एक हजार रुपये देती थी। उन्होंने बताया कि महिला के मोबाइल फोन से कई लोगों के नंबर मिले हैं जिन्हें वह कॉल गर्ल सप्लाई करती थी।

Report By:- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309