Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

RJD का सिल्वर जुबली कार्यक्रम रांची और दुमका में धूमधाम से मनाया गया

0 522

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का 25वाँ स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में राजद प्रदेश कार्यालय रांची में धूमधाम से संपन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के झंडात्तोलन के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में झारखंड सरकार केलोकप्रिय श्रमनियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता उदघाटन कर्ता के रूप में कार्यक्रम में भाग लिए। अभय सिंह की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश  कार्यकारिणी की बैठक 7 फरवरी को - Nation Expressकार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने की।झंडात्तोलन के बाद मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव, उदघाटन कर्ता माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ट राजद नेता सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, राजेश यादव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सहित अनेक गणमान्य नेतागणों द्वारा वृक्ष रोपन कार्यक्रम के बाद स्वर्गीय राम विलास पासवान की तस्वीर पर मालार्पन करते उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव, झारखंड सरकार के लोकप्रिय श्रमनियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ,वरिष्ट राजद नेता सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने संगठन से सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए संगठन पर बल दिए एवं आदरनीय लालू जी के सामाजिक न्याय का संदेश एवं उनके विचार धारा को जन जन तक पहुँचाने का संदेश दिया ।वरिष्ट प्रदेश राजद नेता सुभाष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह एवं राजेश यादव ने अपने संबोधन में संगठन पर बल देते हुए कहा कि एक साजिश के तहत आदरनीय लालू प्रसाद यादव को फंसाया गया फिर भी वे हार नहीं माने एवं सदा साम्प्रदायिक शक्तियों का डटकर मुकाबला किए।हमें उनके सामाजिक न्याय का संदेश घर घर पहुँचाना होगा ।

Ranchi: An attempt to destabilize the government means disrupting the  development of Jharkhand: Radha Krishna Kishore | सरकार को अस्थिर करने का  प्रयास, मतलब झारखंड के विकास को बाधित करना: राधा ...पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आदरनीय लालू जी गरीबों एवं दलितों को समानता का अधिकार दिलाने का काम कए हैं उनके सामाजिक न्याय की आवाज को घर घर पहुँचाना हमारा कर्तव्य होगी।को रोना काल में राजद द्वारा किए गए कार्यों की उन्होंने सराहना की।आगामी चुनाव में राजद द्वारा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही ।झारखंड सरकार के लोकप्रिय चतराः श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित -  chatra labor minister satyanand bhokta honored the corona warriors - UP  Punjab Kesariश्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए संगठन को गांव गांव तक मजबूती के साथ ले जाने एवं आदरनीय लालू जी के सामाजिक न्याय एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश घर घर तक पहुँचाने का सभी को संकल्प लेने की बात कही ।उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा देश के आम लोगों को झूठा आश्वासन देकर छलने का काम किया गया है जिसे आम जनता समझ चुकी है।उन्होंने झारखंड में चल रहे गठबंधन की सरकार के मुखिया आदरनीय हेमंत सोरेन सहित सरकार में शामिल तमाम दलों के नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि आदरनीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बहुत अच्छा काम कर रहा है।

- Advertisement -

दुमका में भी राष्ट्रीय जनता दल का 25 वा स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के तौर पर धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रीय जनता दल के दुमका जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आज के ही दिन 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया गया था कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए राजद का सिल्वर जुबली कार्यक्रम खूंटा बांध में बड़े हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया,  इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संवाद भी किया RJD जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने सिल्वर जुबली कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि हमें झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं आदरणीय लालू जी के सामाजिक न्याय का संदेश और उनके विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम हो रहा है अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि एक साजिश के तहत आदरणीय लालू प्रसाद यादव को फंसाया गया फिर भी वह हार नहीं माने और सदा सांप्रदायिक शक्तियों का डटकर मुकाबला किया आगे उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू जी हमेशा से गरीबों और दलितों को समानता का अधिकार दिलाने का काम कर रहे हैं और उनके सामाजिक न्याय की आवाज को घर-घर पहुंचाना हमारा कर्तव्य होगा कोर्णाक आल में राजद द्वारा किए गए कार्यों की भी उन्होंने सराहना की साथ हि उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा !

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने अपने संबोधन में राजद के रजत जयंती की तमाम देशवासियों को बधाई दी एवं कहा कि आदरनीय लालू जी अपने आत्म बल से गरीबों की सेवा कर राजद का फनाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने का काम किया है एवं अपने विचारों से वे गरीबों के मसीहा कहलाते हैं।

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि  आदरणीय लालू जी कभी साम्प्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया एवं अपने विचारों एवं अपने नीति सिद्धांतों के तहत सदा गरीबों, अकलियतों, दलितों, आदिवासियों एवं पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने एवं उनकी आवाज बनकर सदा संघर्ष करने का काम किया है । उन्होंने  पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं गणमान्य नेतागणों से लालू जी के सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द ,साम्प्रदायिक एकता एवं भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता एवं समानता के नारा को घर घर तक पहुँचाने के संकल्प के साथ आम लोगों को जागरूक करते हुए उन तक इस संदेश को पहचाने का आह्वान किया !

कार्यक्रम के अंत में कोरोना काल में राजद परिवार के समस्त मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यक्रम के अंत में राजद सूप्रीमो परम आदरनीय श्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली से एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा आदरनीय तेजस्वी यादव द्वारा बिहार से आन लाईन किए जाने वाले सम्बोधन को सुने एवं उनके बताए गए मार्ग दर्शन पर चलने का शपथ लिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ,उदघाटनकर्ता झारखंड सरकार के लोकप्रिय श्रमनियोजन एवं कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता,पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, वरिष्ट प्रदेश राजद नेता सुभाष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह,राजेश यादव,युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता क्रमशः अनिता यादव, मोoइसलाम, डॉ मनोज, शैलेन्द्र शर्मा, स्मिता लकड़ा, महिला अध्यक्ष पुर्नेन्दू यादव ,सुरेन्द्र यादव, विजय यादव,हरदेव साहू,गौरी शंकर यादव, इम्तेयाज वारसी, गायित्री देवी,सुरेन्द्र प्रसाद, कमलेश यादव, अंजल किशोर, गफार अंसारी, अर्जुन यादव, सुनिता चौधरी,फिरोज अंसारी, जफीर खान,एजाज रहमान, आबिद अली, कौसर जहाँ, अनवारुल हक,अनिल शर्मा, मोoअबरार, सतरूपा पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नेतागण उपस्थित थे ।

Report By :- GULZAR KHAN,CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309