Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

वर्दी के नशे में चूर दारोगा ने खौलते दाल पर मारी लात, महिला और मासूम बच्चा झुलसे, साहब उन्हें तड़पता छोड़कर चले गए

0 614

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। चारबाग आरपीएफ के इंस्पेक्टर-दारोगा वर्दी के नशे में मानवता को भूल गए। इंस्पेक्टर- दारोगा ने सड़क किनारे खाना बना रही महिला के साथ बदसलूकी की है। इस घटना से पूरा विभाग शर्मसार हुआ है।

दरअसल चारबाग रेलवे स्टेशन के पास वीआईपी शौचालय के बगल में रेखा नाम की महिला अपने भूखे बच्चों के लिए छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान वहां इंस्पेक्टर- दारोगा पहुंच जाते हैं और उन्होंने महिला से वहां से हट जाने के लिए कहा, लेकिन महिला गैस पर खाना चढ़ा होने की वजह से तुरंत वहां नहीं हट पाई।

- Advertisement -

इसके बाद क्या था वर्दी के नशे में चूर दारोगा का पारा चढ़ गया और दारोगा ने गरीब महिला के गैसे पर बन रहे खाने को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद कूकर से गर्म दाल के नीचे गिर जाने से महिला अंजू और एक वर्ष का मासूम बच्चा राजू झुलस गए। महिला और मासूम बच्चे के शरीर पर छाले पड़ गए। बच्चा तड़प-तड़प कर रोने लगा, लेकिन दारोगा को कोई फर्क नहीं पड़ा।

बता दें कि यह परिवार रेलवे में पुश्तैनी RPF-GRP में बॉडी उठाने का कार्य करता है। परिवार वालों का आरोप है कि दारोगा ने उनसे कहा कि तुमने बच्चे ही क्यों पैदा किए हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीबों और पीड़ितों की अक्सर बात करती हैं, लेकिन ऐसे अधिकारी और कर्मचारी सरकार की साथ पर बट्टा लगा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि परिजनों ने कहा कि यह जमीन उनको रहने के लिए दी गई है। आखिर जब जमीन उनको रहने के लिए दी गई है, तो दारोगा उनको वहां हटाने के लिए क्यों गए थे। अब देखना होगा आरपीएफ द्वारा इंस्पेक्टर- दारोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई होती या नहीं। 

हंगामा बढ़ा तो खिसक गई टीम
आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, मजदूर राजेश के दो मासूम बच्चे सुबह से भूखे थे। उन्हें खिलाने के लिए उसकी पत्नी रेखा चावल बनाकर कुकर में दाल पका रही थी। उसने दाल पकने तक पुलिस वालों से रुकने की गुजारिश की। इतने में दरोगा मोहित आग बबूला हो गया। इसके बाद दरोगा ने चूल्हे पर इतनी तेज लात मारी कि कुकर दूर जाकर गिरा और उसमें से खौलती हुई दाल भूख से बिलख रहे दोनों मासूमों के ऊपर पड़ी। इससे दोनों बुरी तरह झुलसकर छटपटाने लगे। बच्चों की हालत देख बाकी पुलिस वालों ने वहां से दरोगा को खिसकने का इशारा कर दिया।

मामले पर पर्दा डालने की कोशिश
अब इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। RPF इंस्पेक्टर मुकेश का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई चीज लगने से दाल गिर गई थी। बच्चों का इलाज करा दिया गया है।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309