NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR
बिहार के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने गए आईएएस अधिकारी ने अपनी सुरक्षा मांगी है। इस संबंध में आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है
राजस्व परिषद के अपर सदस्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार ने इस संबंध में DGP और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में जल्द से जल्द सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है ।
- Advertisement -
बता दें कि 2 दिन पहले आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार पटना के एससी एसटी थाने पहुंचे थे । उन्होंने मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान वे 4 घंटे तक थाने में बैठे रहे लेकिन उनका केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने उनका आवेदन को रिसीव तो किया लेकिन जांच की बात कह उन्हें चलता कर दिया। इसके बाद आज उन्होंने सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा है।
Report By :- SHALINI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR