हार के डर से योगी गोरखपुर से ताल ठोकेंगे, डिप्टी CM केशव मौर्य सिराथू से लड़ेंगे, 20 विधायकों के टिकट कटे
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
राम की अयोध्या से योगी दूर क्यों: भाजपा राम मंदिर के नाम पर पूरे UP में बनाना चाहती थी माहौल, हार के डर से योगी गोरखपुर पर अड़े
भाजपा ने शनिवार को 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) की रणभेरी बज चुकी है.10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के पहली लिस्ट जारी करने में लगी हुईं हैं. इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को पार्टी की पहली लिस्ट जारी की है. भाजपा ने पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों और दूसरा चरण के लिए 48 उम्मीदवारों की घोषणा की. बाकि बचे हुए सीटों पर पार्टी का विचार-विमर्श जारी है.
- Advertisement -
10 महिला उम्मीदवार, 4 एससी और 3 ओबीसी
भाजपा ने 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसमें 2 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी , (जाट- 2 और माली 1) और 4 एससी केटेगिरी से हैं।
आखिर क्यों गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ? पांच सवालों में जानें भाजपा की पहली सूची के मायने
1:भाजपा की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम किसका?
2 : योगी के लिए आखिर गोरखपुर ही क्यों?
3: क्या भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने का असर पहली सूची में नजर रहा है?
4: पहली सूची में कोई अल्पसंख्यक नहीं?
5 : क्या अगली सूचियों में भी भाजपा पुराने चेहरों पर ही दांव खेलेगी?