सफेद रंग का टॉप, काले रंग की स्कर्ट पहनी हुई खूबसूरत लड़की ने सबको गले लगा कर बड़े प्यार और तमीज से ईद की मुबारकबाद दी
NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुरादाबाद
ईद पर लड़कों को गले लगाकर विवादों में घिरी ये लड़की, भड़क उठे इमाम
मौलाना ने कहा-‘गैर मर्द के गले लगना गलत
दुनिया के तमाम धर्मों के पास अगर लोगों को देने के लिए कोई चीज है, तो बस त्योहार है. खाना. खुशियां. साथ. पीढ़ियों की साझा रवायतें. इसे मनाने के दर्जनों अलग तरीके. मसलन, मुरादाबाद में एक लड़की का बकरीद मनाने का अनोखा तरीका. खूबसूरत तरीका. अजबनियों को गले लगाकर ईद मुबारक कहना. उसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
- Advertisement -

ये आज के दिन की बात है. मतलब, बुधवार 21 जुलाई मुरादाबाद में कांठ रोड है एक. यहां कई मॉल हैं. इनमें से ही एक मॉल है- वेव. यहां सिनेमाहॉल में रेस-3 चल रही थी. जैसे ही शो खत्म हुआ, वहीं सिनेमाघर के बाहर एक लड़की खड़ी हो गई. सफेद रंग का टॉप, काले रंग की स्कर्ट. उसने वहां से गुजर रहे एक लड़के को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. फिर दूसरे लड़के को गले लगाया. फिर तीसरे को. वहां मौजूद बाकी लड़कों ने देखा कि लड़की गले लगाकर बधाई दे रही है. वो भी गले मिलने पहुंचे.
फौरन वहां भीड़ जमा हो गई. करीब 50-60 लड़के जमा हो गए. लड़के लाइन लगाकर खड़े थे और लड़की बारी-बारी से उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रही थी. लड़के तीन बार उसके गले मिलते और फिर उससे हाथ मिलाकर चले जाते. कुछ ने गले मिलकर लड़की का हाथ भी चूमा. और ऐसा नहीं कि बस टीनऐज लड़के, जवान लड़के ही हों. छोटे बच्चे भी पांत में खड़े थे. लड़की ने उन्हें भी बहुत प्यार से गले लगाया. सब तमीज से हो रहा था. पास में ही लड़की की दो सहेलियां खड़ी थीं. एक गिनती कर रही थी. कि उनकी दोस्त ने कितने लड़कों को गले लगाया है. दूसरी इस सबका विडियो बना रही थी. ये सारा कार्यक्रम करीब छह-सात मिनट तक चला. फिर इसकी खबर मिली मॉल वालों को. वो फौरन वहां पहुंचे. उन्होंने लड़की को वहां से भगाया. और लड़कों को भी भगा दिया.
लड़की कौन थी, उसका नाम क्या था, ये अभी पहेली है. किसी को कुछ नहीं मालूम. बस इसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है. कुछ कह रहे हैं कि मुरादाबाद की नहीं थी. बाहर से आई थी. अपनी सहेलियों के साथ. शहर में इसकी खूब बातें हुईं. बीजेपी के एक पार्षद हैं. वो नाराज हुए. बोले, ये सही नहीं हुआ. संस्कार, संस्कृति. इन सबकी दुहाई दी. साथ में ये भी कहा कि अगर कोई हादसा हो जाता, तो विपक्ष के लोग बीजेपी को कोसते. क्योंकि राज्य में योगी सरकार है. उन्होंने कहा है कि इस बार हो गया, तो हो गया. लेकिन आगे से नहीं होना चाहिए.
हमें तो विडियो में सब मुस्कुराते दिखे. अच्छे से. गले मिलते. माहौल नहीं है हमारे यहां. वरना लड़के-लड़कियों गले तो मिलते ही हैं. और बिना किसी बदतमीजी के सहजता से गले लगते हैं.
ईद पर लड़कों को गले लगाकर विवादों में घिरी ये लड़की, भड़क उठे इमाम
शहर में लड़कों को गले लगाकर विवादों में घिरी अलीशा मलिक काफी परेशान हैं। उस पर परिवार और धर्म का मजाक बनाने के आरोप लगाया जा रहा है। मामले पर अपना पक्ष रखते हुए अलीशा ने कहा है कि उसका कोई गलत इरादा नहीं था। वह केवल रूढ़िवादी सोच को बदलना चाहती थी। लेकिन सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो दिखाकर उसके मकसद को ही बदल दिया गया।
अलीशा का कहना है कि सोशल मीडिया पर उसका जो वीडियो वायरल हुआ है, वो अधूरा है। ‘मैंने ईद पर केवल लड़कों को गले नहीं लगाया था, बल्कि महिलाओं और बच्चों के भी गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी थी। ‘यह सब मैंने पब्लिसिटी पाने के लिए नहीं किया था। मैं तो बताना चाहती थी कि महिला-पुरुष में कोई भेद नहीं है। लेकिन इसे लेकर जो विवाद खड़ा हुआ है, उससे मैं काफी आहत हूं।’
‘ऐसा करने से पहले मैंने अपनी मां से सहमति ली थी। सोशल मीडिया पर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। मैं खुद को काफी असहज महसूस कर रही हूं।
मौलाना ने कहा-‘गैर मर्द के गले लगना गलत
वहीं, जिला इमाम मौलाना मुफ्ती रईस अशरफ ने इसे शरीयत के खिलाफ बताते हुए जिला प्रशासन से लड़की और उसकी फैमिली के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। कोई भी महिला गैर मर्द से गले नहीं मिल सकती।
Report By :- ZEBA ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुरादाबाद