Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

UP की आग रांची पहुंची, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अरेस्ट करने पर झारखंड कांग्रेस में काफी रोष

0 476

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांची में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका, कहा- UP में लोकतंत्र शोकतंत्र में बदल गया है

Lakhimpur Kheri Violence Case Priyanka Gandhi Arrested Many House Arre -  लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : प्रियंका गांधी गिरफ्तार कई बड़े विपक्षी नेता  हाउस अरेस्ट | Patrika NewsUP में 4 किसानों की मौत की आग अब झारखंड पहुंच गई है। रांची महानगर कांग्रेस की तरफ से सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की UP में गिरफ्तारी का आक्रोश सोमवार को रांची की सड़कों पर दिखा। महानगर कांग्रेस की तरफ से अल्बर्ट एक्का चौक पर UP के CM योगी आदित्यनाथ का फूंका गया। प्रियंका लखीमपुर में पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहीं थी।

- Advertisement -

विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शासन, कुशासन में और लोकतंत्र शोकतंत्र में बदल चुका है। लगतार आमजनों पर सरकारी तंत्र की तरफ से अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है :- राजेश ठाकुर

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि उतर UP में लगातार सरकारी सह पर अपराध की घटनाएं हो रही हैं और इसके विरोध में आवाज बुलंद करने वाले राजनेताओं को गैर जिम्मेवार तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है।  - Dainik Bhaskarइस मौके पर कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शासन, कुशासन में और लोकतंत्र शोकतंत्र में बदल चुका है. लगतार आमजनों पर सरकारी तंत्र द्वारा अत्याचार किया जा रहा, लेकिन योगी सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की हत्या करने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करना योगी सरकार की मंशा स्पष्ट करती है. वहीं, पीडित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सरकार द्वारा अरेस्ट करना सरासर गलत है. उन्होंने केंद्र से उतर प्रदेश सरकार को प्रशय देने की जगह उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गयी.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अरेस्ट करने पर झारखंड कांग्रेस में काफी रोष है. इसके विरोध में रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका है.

उतर प्रदेश में सरकारी शह पर अपराध की घटनाएं लगातार घटित हो रही है :- संजय पांडेय 

महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि उतर प्रदेश में सरकारी शह पर अपराध की घटनाएं लगातार घटित हो रही है. वहीं, इसके विरोध में आवाज बुलंद करने वाले राजनेताओं को गैर जिम्मेवार तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है. वर्तमान में लखीमपुर खीरी की घटना से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए किसी भी स्तर पर कार्रवाई कर सकती है.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, अमुल्य नीजर खलखो, सतीष पॉल मुंजनी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, कुमार राजा, बेलस तिर्की, सोनाल शांति, सुनील सिंह, अभिलाष साहु, मदन मोहन शर्मा, केदार पासवान, अरूण साहु, अजय सिंह, दीपक ओझा, जगदीश साहु, कमल ठाकुर, फिरोज रिज्वी मुन्ना, पप्पु अजहर, जितेन्द्र त्रिवेदी, महेश कुमार मनीष, राजीव पांडे, निरज भोक्ता, गुड्डू, विशाल सिंह, जयसिंह लुखंड, नीतिन सिरमौर, मो नईम, अमित मुंडा, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे.

 

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309