तिलक राज अजमानी पंचतत्व में विलीन, सांसद संजय सेठ, मो.इसलाम समेत कई गणमान्य लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के मुख्य संरक्षक तिलक राज अजमानी पंचतत्व में विलीन
सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के मुख्य संरक्षक तिलक राज अजमानी का शव अंतिम यात्रा के रूप में उनके निवास स्थान से निकलकर चर्चा रोड होते हुए हरमू रांची स्थित मुक्ति धाम पहुंच कर वहां पूरे धार्मिक आस्था के अनुसार मंत्रोच्चारन के साथ पंचतत्व में विलीन हो गया।मुक्ति धाम में सर्वधर्म के लोगों ने अपने दिवंगत सामाजिक एवं धार्मिक लोकप्रिय नेता स्वर्गीय आजमानी को नम आंखों से अंतिम बिदाई दी। उक्त अवसर पर स्थानीय सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल एवं डिप्टी मेयर संजय विजयवर्गीय ने कहा कि स्व.तिलक भाई में समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने की गुण थी तथा वे एक विकास पुरूष के रूप में जाने जाते थे जिसे भुलाया नहीं जा सकता है ।
- Advertisement -
र्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के अध्यक्ष मो.इसलाम ने कहा कि स्व.आजमानी भारतीय बहुरंगी सांस्कृति सर्वधर्म एकता, भाईचारा के साथ साथ साम्प्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल थे जिसे भुलाया नहीं जा सकता, अपने जीवन काल में उन्होंने इतिहास रचा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है
महानगर दुर्गा पूजा समिति के संयोजक डॉ अजीत सहाय एवं अध्यक्ष रामधन वर्मन ने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में स्व.आजमानी का योगदान सराहनीय रहा है।।चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू,सदभावना समिति के सचिव परमजीत सिंह टिंकू ने भी स्व.आजमानी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके यादों को दिलों से भुलाया नहीं जा सकता है । युवा दस्ता के संरक्षक सह सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, उपाध्याय हीरालाल साहू,महासचिव गोपाल पारीक, श्री महाबीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव,सागर कुमार ने भी स्व.आजमानी द्वारा जनहित में किए गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यादों को दिलों से भुलाया नहीं जा सकता है ।हरमू मुक्ति धाम में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद संजय सेठ,कांके विधायक समरी लाल,डिप्टी मेयर संजय विजयवर्गीय, डाॅ.अजीत सहाय, मो.इस्लाम, रामधन वर्मन, प्रदीप राय बाबू,रवि कुमार पिंकू,रविंद्र वर्मा,भास्कर वर्मा,मो.फिरोज अंसारी, मो.रब्बानी, डाॅ.दिलीप सोनी,परमजीत सिंह टिंकू,वैधनाथ मिश्रा, रमेश पुष्कर,प्रमोद कुमार जयसवाल, महेन्द्र यादव, विजय गुप्ता, सुमित राय,संजय मिनोचा,आनंद जालान सहित सैकड़ों प्रबुद्ध लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से अंतिम बिदाई दी।
मो.इस्लाम ने कहा है कि महानगर दुर्गा पूजा समिति, सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच,महानगर श्री महाबीर मंडल रांची, चैती दुर्गा पूजा समिति, महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 11.09.2021 को बिहार क्लब सभागार में स्वर्गीय आजमानी के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है जिसमें सर्वधर्म के लोगों से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।
Report By :- MINAKSHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI