Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांग्रेस, जेएमएम और राजद के कई विधायकों के खरीद-फरोख्त और हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने वाले 3 लोग करोड़ों रुपयों के साथ गिरफ्तार

0 667

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। स्पेशल ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए तीन साजिश कर्ता को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया है। शनिवार को इनके खिलाफ कोतवाली थाना में राजद्रोह के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में जुड़े हर तार को खंगालने में पुलिस जुटी हई है. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र और झारखंड से तार जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं आरोपियों पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप है. साथ ही यह विधायकों के खरीद-फरोख्त से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है. बता दें, विधायक अनूप सिंह ने २२ जुलाई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया था. उन्होंने अंदेशा जताया था कि कई विधायकों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. राजनीतिक षड्यंत्र को अंजाम देते के लिए रांची में कई लोग कैंप किये हुए है. विधयाकों के खरीद फरोख्त और लेनदेन के लिए बातचीत चल रही है, जिसके बाद पुलिस में अपनी कारवाई शुरू की.  कोतवाली थाने में इस मामले को लेकर FIR दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. इसी के साथ पूछताछ के बाद पुलिस होटल ली-लैक गई. वहां पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.

- Advertisement -

कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इन पर IPC की धारा 419, 420 124-A, 120 B, 34 और PR एक्ट की धारा 171 के साथ PC एक्ट की धारा 8/9 लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ कुछ लोग साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने कुछ बड़े होटलों में गुरुवार देर रात छापेमारी की थी, जो शुक्रवार देर रात तक चली। पुलिस ने इस दौरान 4 लोगों को हिरासत में लिया और उनसे गहन पूछताछ की। जिसमें इन्होंने कई राज खोले हैं।

स्पेशल ब्रांच की सूचना पर होटलों में हुई थी छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली थी कि राज्य में कुछ लोग सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने गोपनीय तरीके से रांची के बड़े होटलों में छापेमारी की। पुलिस ने लोअर बाजार थाना के इलाके के एक बड़े होटल से 4 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के पास से पैसों की बरामदगी भी हुई है।

अन्य जिलों में भी हो रही है जांच

JMM, Congress, RJD join hands for Jharkhand assembly polls | Latest News India - Hindustan Timesपकड़े गए लोगों की निशानदेही पर राज्य के अन्य जिलों में भी जांच की जा रही है। पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। चर्चा है कि विधायकों के संबंध में कोई साजिश रची गई है। अभी हाल में राज्य में हवाला कारोबार को लेकर रांची और धनबाद में पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी भी की थी।

हवाला को लेकर फरवरी से जुलाई तक कई बार छापे

राज्य में हाल के दिनों में हवाला कारोबार के नाम पर भी कई बार छापेमारी की गई है। 16 जुलाई को रांची, धनबाद और बोकारो में कई व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसके बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था। वहीं, रांची शहर में भारी रकम के आने की सूचना पर शहर भर में पुलिस ने गहन जांच अभियान चलाया था। रांची में दो ट्रैवेल एजेंसी के दफ्तरों पर दबिश दी गई थी। हवाला कारोबार को लेकर पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी के दफ्तर में दबिश दी थी। इससे पूर्व रांची पुलिस ने फरवरी में भी हवाला कारोबार के नाम पर छापेमारी की थी। तब एक ट्रैवेल एजेंसी के कार्यालय से नोट गिनने वाली मशीन भी पुलिस ने बरामद की थी। उस दौरान भी छापों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं गर्म थीं।

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309